उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ के बाद अब मध्य प्रदेश में कार से लोगों को कुचलने की घटना सामने आई है। भोपाल के बजारिया थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार विसर्जन के लिए जा रही दुर्गा पूजा झांकी में घुस गई।
कार में चपेट में आने से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जाता रहा है कि आक्रोशित लोगों से बचने के लिए चालक ने कार को रिवर्स करके तेजी से निकाला, इससे उसकी चपेट में आकर तीन अन्य लोग भी घायल हो गए।
इसके बाद आक्रोशित लोगों ने जमकर हंगामा किया और रास्ता जाम कर दिया। भारी पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर प्रतिमा विसर्जन के लिए झांकी को रवाना किया।
जानकारी के मुताबिक, चांदबड़ में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा को विसर्जन के लिए प्रेमपुरा घाट ले जाया जा रहा था। झांकी के साथ उत्सव समिति के अनेक लोग पैदल चल रहे थे।
रात करीब 11:30 बजे झांकी स्टेशन के पास पहुंची थी, तभी भारत टाकीज ब्रिज की तरह से तेज रफ्तार से आ रही कार के चालक ने कट प्वॉइंट से तेजी से यू टर्न लिया। रफ्तार अधिक होने के कारण कार की चपेट में झांकी के साथ चल रहा रोशन महावर नाम का किशोर आ गया सहित दो लोग आ गए। दोनों बुरी तरह घायल हो गए।