प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज ओडिशा में हुंकार भरी। गंजम में एक रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी राज्य की सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (बीजद) को घेरा। उन्होंने कहा कि चार जून को बीजद सरकार की एक्सपायरी डेट लिखी हुई है। उन्होंने दावा किया कि 10 जून को भाजपा उम्मीदवार ओडिशा में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे
रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, “ओडिशा में इस बार दो यज्ञ एकसाथ हो रहे हैं। एक यज्ञ देश में, हिंदुस्तान में मजबूत सरकार बनाने के लिए है और दूसरा यज्ञ ओडिशा में भाजपा के नेतृत्व वाली मजबूत राज्य सरकार बनाने का है। मैं आज ओडिशा भाजपा को बहुत-बहुत बधाई देता हूं। ओडिशा भाजपा ने, ओडिशा की आकांक्षाओं को, यहां के युवा सपनों को ध्यान में रखते हुए, यहां की बहनों-बेटियों के सामर्थ्य को ध्यान में रखते हुए बहुत ही विजनरी संकल्प पत्र जारी किया है।”