भारत में कोरोना वायरस के रविवार (17 अक्टूबर) के दैनिक आकड़ों में गिरावट आई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी रविवार के आंकड़ों कते मुताबिक देश में बीते 24 घंटे में 14,146 नए कोरोना केस सामने आए हैं।
वहीं 144 लोगों की बीते 24 घंटे में कोविड-19 से मौत हो गई है। एक दिन में 19,788 लोग कोरोना से ठीक हो गए हैं। देश में कई दिनों के बाद एक्टिव केसों की संक्या 2 लाख के नीचे है। देश में कोरोना एक्टिव केसों की संख्या 1,95,846 है। वहीं कोरोना से अब तक कुल हुई मौतों का आंकड़ा 4,52,124 है।
देश में कोरोना के कुल संक्रमण का आंकड़ा 3,40,67,719 है। वहीं अब तक 3,34,19,749 लोगों की रिकवरी हुई है। भारत में वैक्सीनेशन आंकड़े की बात करे तो अब 97,65,89,540 (97.65 करोड़) लोगों को वैक्सीन डोज लगाई गई है।
बीते 24 घंटे यानी शनिवार (16 अक्टूबर) को 41 लाख 20 हजार 772 वैक्सीन डोज लगाई है। भारत में 16 जनवरी 2021 को वैक्सीनेशन अभियान की शुरुआत हुई थी।
भारत सरकार ने कहा है कि राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को अब तक 101.7 करोड़ से अधिक वैक्सीन खुराक प्रदान की जा चुकी हैं। जबकि, 10.42 करोड़ से अधिक वैक्सीन डोज अभी भी राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों के पास उपलब्ध हैं।