30.1 C
Delhi
Friday, April 26, 2024

मुजफ्फरपुर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने क्यों खोया आपा, मीडिया से बोले- आपको इस अभियान से नफरत है तो यहां से निकल जाइए

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार में समाज सुधार अभियान चला रहे हैं। बुधवार को समाज सुधार यात्रा मुजफ्फरपुर पहुंची। इस दौरान नीतीश कुमार समाज सुधार के बारे में कुछ बोल रहे थे,तभी पत्रकारों ने उनसे कुछ सवाल पूछे। इससे वह बेहद नाराज हो गए। उन्होंने मीडिया से कहा कि अगर आप लोगों को समाज सुधार अभियान से नफरत है तो यहां से चले जाइए। अगर इधर-उधर करना है तो कार्यक्रम से बाहर निकल जाइए। नीतीश कुमार का मीडिया पर नाराज होने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। 

नीतीश कुमार ने मीडिया पर निकाली भड़ास

मुजफ्फरपुर में नीतीश कुमार समाज सुधार अभियान को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान कुछ जेडीयू कार्यकर्ता कार्यक्रम में पहुंच गए। पुलिसकर्मी ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह अंदर आना चाह रहे थे। मीडिया का कैमरा भी पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच हो रही बहस पर चला गया। यह देख सीएम नीतीश कुमार गुस्सा गए। उन्होंने कहा, लोग मेरी बात सुन रहे हैं और आप मेरे पीछे जाकर हो-हो कर रहे हैं। ये आप लोग क्या कर रहे हैं ये फोटो?
ये मीडिया वाले किधर जा रहे हैं? कौन क्या बोलता है बोलने दीजिए। अगर आपको समाज सुधार अभियान से नफरत है तो यहां से चले जाइए बाहर। अगर इधर-उधर करना है तो कार्यक्रम से बाहर निकल जाइए।’

बिहार में किसी को शराब पीने की अनुमति नहीं

समाज सुधार अभियान को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि शराब पीना किसी का मौलिक अधिकार नहीं है। शराबबंदी कानून को तोड़ने वालों को जेल जाना होगा। नीतीश कुमार ने इस दौरान विपक्ष पर भी निशाना साधा। मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ लोगों को समाज सुधार से कोई लेना-देना नहीं है। शराब जैसी खतरनाक चीजों को भी सही बताने में लगे हैं और इसपर बहस करते हैं। वैसे लोगों के लिए साफ संदेश है कि बिहार में किसी को भी शराब पीने की इजाजत नहीं दी जाएगी।

anita
anita
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles