N/A
Total Visitor
28.3 C
Delhi
Sunday, July 6, 2025

पीलीभीत में सीएम योगी बोले,प्रदेश में गुंडागर्दी नहीं अब होता है विकास

जन विश्वास यात्रा की जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पांच वर्ष पहले प्रदेश में अराजकता, दंगा, गुंडागर्दी, भ्रष्टाचार का माहौल था। प्रदेश के युवाओं के सामने उनकी पहचान का संकट था।लेकिन 2017 के बाद से प्रदेश की छवि सुधरी है। प्रदेश में अब गुंडागर्दी नहीं विकास होता है। आज प्रदेश में दंगा नहीं हो सकता है, क्योंकि दंगाइयों को मालूम है कि उनकी सात पीढ़िया भरपाई करते-करते थक जाएंगी।

सीएम योगी ने कहा कि पीलीभीत में 250 करोड़ रुपये से राजकीय मेडिकल कॉलेज का निर्माण किया जाएगा। हमने 4.5 लाख सरकारी नौकरियां और लगभग एक करोड़ लोगों को नौकरियां राज्य में उद्योगों को शुरू कर पैदा की हैं। पहले की सरकार में जब भी नौकरी निकलती थी तो वह विवादित रहती थी। न्यायालय को रोक लगानी पड़ती थी। नौजवान ठगा सा रह जाता था।

नोटों का पहाड़ भी आपने देख लिया

सीएम योगी ने कहा कि पीलीभीत की बांसुरी कभी भगवान कृष्ण बजाया करते थे, लेकिन पिछली सरकार ने इसे भुला दिया था। आज हमारी सरकार ने एक जनपद एक उत्पाद के माध्यम से उस बांसुरी को पूरी दुनिया में पहुंचा दिया। उन्होंने कहा कि गरीब के हक का जो पैसा पहले सत्ता की जेब में जाता था वह हमारी सरकार में जेसीबी से निकाला जा रहा है। आपने पहाड़ देखा होगा लेकिन नोटों का पहाड़ भी आपको देखने को मिला होगा।

एक घंटा पहले ही भर गया था मैदान

सीएम योगी हैलीकॉप्टर से जनसभा स्थल पर पहुंचे। मैदान उनके आने से एक घंटे पहले ही भीड़ से खचा-खच भर गया था। भगवा टोपी और योगी-मोदी के चित्र वाली टी-शर्ट पहनकर तमाम युवा पहुंचे हैं। ड्रोन कैमरे से निगरानी की जा रही है। मंच पर तमाम नेता पहुंच गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मुस्तैद हैं।

newsaddaindia6
newsaddaindia6
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »