31.7 C
Delhi
Sunday, May 5, 2024

शिंदे अपने 40 दिन पुराने मंत्रिमंडल का आज विस्तार करेंगे

महाराष्ट्र कैबिनेट के विस्तार को लेकर बड़ी खबर आ रही है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे अपने 40 दिन पुराने मंत्रिमंडल का मंगलवार को विस्तार करेंगे। मुख्यमंत्री ने सोमवार को यह जानकारी दी। इस दौरान करीब एक दर्जन मंत्री शपथ ले सकते हैं। सभी आज सुबह 11 बजे राजभवन में शपथ ग्रहण करेंगे। बताया यह भी जा रहा है कि उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को गृह मंत्रालय का अहम जिम्मा सौंपा जा सकता है।

एकनाथ शिंदे ने सोमवार को मराठवाड़ा क्षेत्र के नांदेड़ में पत्रकारों से कहा, ‘‘मंत्रिमंडल का विस्तार कल होने की उम्मीद है।’’ शिंदे के एक करीबी सहयोगी ने बताया कि दक्षिण मुंबई में राजभवन में सुबह 11 बजे निर्धारित समारोह में एक दर्जन मंत्री शपथ लेंगे। उन्होंने कहा कि अगले दौर का विस्तार बाद में होगा। मुख्यमंत्री के सहयोगी ने कहा, ‘‘राज्य विधानमंडल का मानसून सत्र जल्द होना है, इसलिए हमने मंत्रिमंडल विस्तार में 12 विधायकों को शामिल करने का फैसला किया। मंगलवार को शपथ लेने वालों में कुछ विधान परिषद सदस्य भी होंगे।

 

anita
anita
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles