30.6 C
Delhi
Thursday, May 2, 2024

मुंबई पुलिस के कमिश्नर परमबीर सिंह का ट्रांसफर , अब डीजी होमगार्ड की जिम्मेदारी ली

मुंबई पुलिस के कमिश्नर परमबीर सिंह का ट्रांसफर हो गया है। उन्हें अब डीजी होमगार्ड की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी जगह पर हेमंत नगराले को मुंबई पुलिस का कमिश्नर नियुक्त किया गया है। होम मिनिस्टर अनिल देशमुख ने परमबीर सिंह के ट्रांसफर के बारे में जानकारी दी है। कारोबारी मुकेश अंबानी के घर के बाहर मिली संदिग्ध कार के मामले में एनआईए की ओर से असिस्टेंट पुलिस इंस्पेक्टर की गिरफ्तारी के बाद यह फैसला लिया गया है।

सचिन वाझे को अरेस्ट किए जाने के बाद मुंबई पुलिस ने उन्हें सस्पेंड भी कर दिया है। ऐसे में परमबीर सिंह के निलंबन को इस मामले से भी जोड़कर देखा जा रहा है। बता दें कि सचिन वाझे को बीते साल 16 वर्षों के बाद निलंबन समाप्त कर मुंबई पुलिस में एंट्री की गई थी। सचिन वाझे को पुलिस सेवा में वापस लाने में परमबीर सिंह का योगदान माना जाता है। दरअसल वह उस रिव्यू कमिटी का हिस्सा थे, जिसकी सिफारिश पर सचिन वाझे को दोबारा सेवा में लिया गया था।

महाराष्ट्र के होम मिनिस्टर अनिल देशमुख ने ट्वीट कर इस बारे में जानकारी दी है। उन्होंने मराठी में ट्वीट कर लिखा, ‘सरकार की ओर से बड़ा फैसला लिया गया है। हेमंत नगराले मुंबई पुलिस के कमिश्नर होंगे। इसके अलावा महाराष्ट्र के डीजीपी के तौर पर रजनीश सेठ जिम्मेदारी संभालेंगे। महाराष्ट्र स्टेट सिक्योरिटी कॉरपोरेशन की जिम्मेदारी संजय पांडे के पास होगी।

परमबीर सिंह होम गार्ड्स विभाग में डीजी के तौर पर काम देखेंगे।’ इस बात की आशंका पहले से ही जताई जा रही थी कि परमबीर सिंह को पद से हटा दिया जाएगा। फिलहाल एंटीलिया कार केस के मामले में एनआईए ने मुंबई पुलिस के अफसर सचिन वाझे को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है।

anita
anita
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles