मिथुन चक्रवर्ती हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेताओं में से एक हैं। अब तक तीन राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुके अभिनेता को हाल ही में देश के तीसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्म भूषण से नवाजा गया है। 22 अप्रैल को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने उन्हें सम्मानित किया।
मिथुन चक्रवर्ती के बेटे महाअक्षय चक्रवर्ती ने इस खास उपलब्धि के लिए सोशल मीडिया पर एक भावनात्मक नोट के जरिए अपने पिता की जमकर प्रशंंसा की है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपने पिता की कई तस्वीरें साझा कीं। कुछ तस्वीरों में मिथुन को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से पद्म भूषण पुरस्कार स्वीकार करते हुए भी देखा जा सकता है