36.7 C
Delhi
Sunday, April 28, 2024

अमित शाह आज वृंदावन और मथुरा का दौरा करेंगे

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण में मथुरा जनपद में मतदान है। चुनाव प्रचार जारी है। भाजपा ने घर घर जाकर जनसंपर्क करने का अभियान चलाया है। चुनाव में धार देने के लिए गुरुवार को ब्रज में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का कार्यक्रम प्रस्तावित है।

अमित शाह 27 जनवरी को वृंदावन और मथुरा का दौरा कर सकते हैं। जानकारी के अनुसार केंद्रीय ग्रहमंत्री अमित शाह गुरुवार सुबह करीब 11:00 बजे वृंदावन पहुंचेंगे। इसके बाद संभवत: ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन करेंगे। मंदिर के आसपास बाजार में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में वोट भी मांगेंगे।

वृंदावन में ठाकुर बांकेबिहारी जी के दर्शन करने के बाद केंद्रीय ग्रह मंत्री अमित शाह मथुरा के लिए रवाना होंगे। केंद्रीय गृहमंत्री के आगमन की सूचना पर पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। वहीं बताया जा रहा है कि अमित शाह के साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी वृंदावन पहुंच सकते हैं।

anita
anita
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles