29 C
Delhi
Monday, May 6, 2024

सांप्रदायिक झड़प: नीमच में दरगाह के पास हनुमानजी की प्रतिमा स्थापित करने पर दो समुदायों में विवाद के बाद धारा 144 लागू

खरगोन और सेंधवा के बाद अन्य शहरों से भी सांप्रदायिक झड़पों की घटनाएं सामने आ रही हैं। मध्य प्रदेश के नीमच में दरगाह के पास हनुमानजी की प्रतिमा स्थापित करने की बात पर दो समुदायों में विवाद हो गया। मामला जिले के पुरानी कचहरी क्षेत्र का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार विवाद के दौरान उपद्रवियों ने पथराव कर एक बाइक में आग लगा दी और महौल बिगाड़ने की कोशिश। इस घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए  पुलिस ने दुकानें बंद कराई और आंसू गैस के गोले छोड़कर हालात पर काबू पाने की कोशिश की, पुलिस को लाठियां भी भाजनी पड़ी। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। जिला प्रशासन ने नीमच सिटी इलाके में धारा 144 लगा दी है। पथराव में नीमच टीआई के घायल होने की खबर है। घटनास्थल पर भारी पुलिस बल तैनात है।

बताया जा रहा है कि जिले के पुरानी कचहरी इलाके में करीब पांच हजार फीट की सरकारी जमीन पर एक दरगाह है। सोमवार शाम करीब 5 बजे दरगाह के पास ही कुछ लोगों ने हनुमानजी की मूर्ति स्थापित करने की कोशिश की। इस दौरान दरगाह में मौजूद लोगों ने आपत्ति दर्ज की। इस बात को लेकर दोनों समुदायों के लोगों के बीच बहसबाजी शुरू हो गई। रात करीब 8 बजे के बाद विवाद बढ़ गया। बड़ी संख्या में दोनों समुदाय के लोग इकट्ठा हो गए। कुछ समय बाद उपद्रवियों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी और एक बाइक को आग के हवाले कर दिया।

विवाद की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाइश देने के लिए कंट्रोल रूम बुलाया था। इस बीच कुछ लोगों ने मौके पर पत्थरबाजी शुरू माहौल खराब करने की कोशिश की। जानकारी मिलते ही पुलिस बल भी मौके पर पहुंचा।

 

एसपी सूरज वर्मा ने बताया कि सूचना पर दल-बल के साथ पुलिस पहुंची, स्थिति नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठियां भी भाजी गईं। पुलिस ने दुकानें बंद करा दीं। सभी दुकानदारों को घर भेज दिया। यहां अघोषित कर्फ्यू जैसे हालात बने हैं। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। ऐहतियात के तौर पर क्षेत्र में 5 थानों का पुलिस बल तैनात किया गया है। साथ ही, रिजर्व पुलिस फोर्स भी लगाया गया है। वज्र वाहन भी तैनात किया गया है।

 

anita
anita
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles