40.6 C
Delhi
Saturday, May 18, 2024

योगी सरकार ने फैजाबाद रेलवे जंक्शन का नाम बदला, ‘अयोध्या कैंट’ रखने का लिया फैसला

अब फैजाबाद रेलवे स्टेशन का नया नाम अयोध्या कैंट कर दिया है। भाजपा के सांसद लल्लू सिंह के प्रस्ताव को रेलवे बोर्ड ने मंजूरी दे दी है। दरअसल शनिवार को वाराणसी पहुंचे लखनऊ के डीआरएम ने इस बारे में जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि फैजाबाद स्टेशन का नाम अयोध्या कैंट होगा। अयोध्या, अयोध्या कैंट और रामघाट स्टेशनों को विकसित भी किया जाएगा।

डीआरएम का कहना है कि इससे अयोध्या जाने वाले श्रद्धालुओं को आसानी होगी। डीआरएम ने बताया कि रेलवे की ओर से अयोध्या के स्टेशनों को कुछ इस तरह विकसित करने की योजना बन रही है कि स्टेशन से ही श्रदालुओं को अयोध्या के धार्मिक महत्व का एहसास हो सके।

आपको बता दें कि वाराणसी के मंडुवाडीह और इससे सटे चंदौली जिले के मुगलसराय स्टेशन का नाम बदला जा चुका है। मंडुवाडीह को बनारस और मुगलसराय स्टेशन को अब पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन के नाम से जाना जाता है।

इलाहाबाद का नाम प्रयागराज करने के बाद यहां के भी कई स्टेशनों का नाम बदला गया है। इलाहाबाद जंक्शन का नाम प्रयागराज जंक्शन, इलाहाबाद सिटी स्टेशन का नाम प्रयागराज रामबाग, इलाहाबाद छिवकी का नाम प्रयागराज छिवकी और प्रयागराज घाट का नाम परिवर्तित कर प्रयागराज संगम कर दिया गया है।

इन स्टेशनों का बदला है नाम:

तब                                                       अब
वाराणसी का मंडुवाडीह स्टेश          बनारस स्टेशन
चंदौली जिले के मुगलसराय स्टेशन     पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन
इलाहाबाद जंक्शन                          प्रयागराज जंक्शन
इलाहाबाद सिटी स्टेशन                   प्रयागराज रामबाग
इलाहाबाद छिवकी                            प्रयागराज छिवकी
प्रयागराज घाट                                 प्रयागराज संगम

anita
anita
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles