35.1 C
Delhi
Saturday, May 18, 2024

हरियाणा में दौड़ेंगी 800 से ज्यादा नई रोडवेज बसें

हरियाणा रोडवेज के बेड़े में 809 नई बसें शामिल होंगी। इसके लिए सरकार ने बसों की खरीद की है। प्रदेश के परिवहन, खनन एवं कौशल विकास विभाग के प्रमुख मूलचंद शर्मा ने यह जानकारी दी।

मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि प्रदेश के लोगों को यातायात की और अधिक बेहतर सेवाओं के लिए परिवहन विभाग के बेड़े में 809 बसों की खरीद की गई हैं। उन्होंने कहा कि, मार्च के महीने तक और भी बसें बेड़े में शामिल की जाएंगी।

परिवहन मंत्री ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि, सरकार की ओर से यात्रियों की सुविधा और रोडवेज के सिस्टम को और पारदर्शी बनाने के लिए जल्द ही सभी डिपो में ई-टिकटिंग सुविधा शुरू की जाएगी। परिवहन मंत्री ने कहा कि, प्रदेश में खनन क्षेत्र में नई संभावनाओं के साथ-साथ पारदर्शी व्यवस्था लागू की जा रही है। उन्होंने कहा, ”अब माइनिंग माफिया को पनपने नहीं दिया जाएगा। ओवरलोडिंग वाहनों के 450 करोड़ रुपए के चालान किए गए हैं।”
परिवहन मंत्री ने कहा कि, हरियाणा में हमारी सरकार द्वारा 25 माइनिंग साइट की ऑक्शन की गई है। करनाल, सोनीपत, यमुनानगर, पंचकूला, दादरी तथा महेंद्रगढ़ में खनन सम्भावनाओं पर कार्य किया जा रहा है, जिसके बाद लोगों को वाजिब दाम पर निर्माण सामग्री मिलेगी।’ इस दौरान परिवहन मंत्री के अलावा हिसार के मेयर गौतम सरदाना, प्रदेश प्रवक्ता प्रो विधु रावल, महामंत्री प्रवीण पॉपली व धर्मवीर रतेरिया मौजूद रहे।

anita
anita
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles