42.8 C
Delhi
Saturday, May 18, 2024

क्या केंद्र में जाएंगे नीतीश- ललन सिंह ने ट्वीट कर बढ़ाया सस्पेंस, वीडियो भी किया साझा

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के केंद्र में जाने की अटकलों के बीच जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह ऊर्फ ललन सिंह ने दो ट्वीट कर सस्पेंस को और बढ़ा दिया। ललन सिंह ने शनिवार देर रात ट्वीट कर कहा कि ‘कहीं भी ऐसा नेता सदाबहार नहीं मिलेगा,नीतीश कुमार के जैसा जांनिसार नहीं मिलेगा’। उन्होंने  एक और ट्वीट करते हुए लिखा कि “छूट गया जो हाथ से तो पतवार नहीं मिलेगा, नीतीश कुमार के जैसा जांनिसार नहीं मिलेगा।”

ललन सिंह के ट्वीट ने बढ़ाया सस्पेंस
ललन सिंह के ट्वीट से अब यह साफ नहीं हो पा रहा है कि आखिर वे क्या कहना चाह रहे हैं। हालांकि कुछ जगह उन्होंने नीतीश के दिल्ली जाने को लेकर किए गए सवाल पर कहा कि नीतीश कुमार पूरे देश में लोकप्रिय हैं। अन्य राज्यों के लोग भी उनकी कार्यशैली की सराहना कर रहे हैं। ललन सिंह ने कहा कि यह नीतीश कुमार की लोकप्रियता ही है कि मणिपुर जैसे पूर्वोत्तर राज्य की विधानसभा में भी जदयू ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। ललन सिंह ने अपने ट्वीट में लोगों को चैत्र नवरात्रि और रमजान की बधाई दी है।

पहला वीडियो

दूसरा वीडियो

बीते बुधवार से चल रही अटकलें
बीते बुधवार को बिहार के सीएम नीतीश कुमार की अपनी लंबे राजनीतिक जीवन में एक बार भी राज्यसभा न जाने के जिक्र ने राज्य के सियासी तापमान को गर्म कर दिया था। सियासी गलियारे में इसे नीतीश के बिहार की सियासत से मन भरने के रूप में देखा जा रहा है। हालांकि राज्य की सत्ता में बदलाव को लेकर भाजपा और जदयू के बीच अब तक कोई बातचीत नहीं हुई है। भाजपा सूत्रों का कहना है कि नीतीश ने इस आशय का जिक्र पत्रकारों के साथ अनौपचारिक बातचीत में किया था। पार्टी के समक्ष उन्होंने इस संबंध में अब तक कुछ नहीं कहा है। अगर नीतीश भाजपा के समक्ष इस आशय की इच्छा व्यक्त करेंगे, तब राज्य की सियासत में बदलाव के लिए संभावित फार्मूले पर बातचीत होगी।

anita
anita
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles