34.1 C
Delhi
Saturday, May 11, 2024

केंद्रीय संस्कृति मंत्री जी. किशन रेड्डी से ताजमहल को रात 10 बजे तक खोलने की मांग

अगले साल जी-20 की मेजबानी करते हुए आगरा में संस्कृति कोर ग्रुप की दो दिनों तक बैठकें होनी हैं, ऐसे में ताजमहल को रात 10 बजे तक खोलिए मंत्री जी। आगरा के पर्यटन उद्यमियों ने दिल्ली में ट्रांसपोर्ट भवन में केंद्रीय संस्कृति मंत्री जी. किशन रेड्डी से मुलाकात कर यह मांग उठाई। संस्कृति मंत्री ने जनवरी में अधिकारियों के साथ आगरा आने का वादा किया।

टूरिज्म गिल्ड के अध्यक्ष राजीव सक्सेना, राजेश शर्मा, सुरेश खन्ना, एफमेक अध्यक्ष पूरन डावर और एडीएफ के केसी जैन के साथ सांसद एवं कें द्रीय विधि एवं न्याय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल ने केंद्रीय संस्कृति मंत्री से पर्यटकों के लिए जरूरी सुविधाएं जुटाने और ताज को रात में खोलने की मांग की।

आगरा में तीन बैठकें हैं प्रस्तावितउन्होंने सिविल एन्क्लेव के रुके हुए कामों को जल्द शुरू करने के लिए पैरवी कराने पर जोर दिया। जी-20 की तीन बैठकें आगरा में प्रस्तावित हैं। इनमें पहली बैठक फरवरी में दो दिन तक होनी है। उससे पहले केंद्रीय संस्कृति मंत्री जी किशन रेड्डी ने जनवरी के पहले पखवाड़े में अधिकारियों के साथ आने का भरोसा दिया ताकि आगरा की वास्तविक समस्याओं को जान सकें।फरवरी में आएंगे विदेशी मेहमान जी-20 समूह में शामिल 20 देशों का इंगेजमेंट ग्रुप 9 और 10 फरवरी को आगरा आएगा, जिसमें 250 विदेशी मेहमान होंगे। यह सभी 20 देशों के उद्यमियों, श्रम संगठनों, वैज्ञानिकों, बुद्धिजीवियों के अलावा युवा और महिलाओं के समूह हैं जो भविष्य की नीतियों पर मंथन करेंगे। आगरा के एक होटल में इनकी कॉन्फ्रेंस होगी।अगस्त में 20 देशों के मंत्री पहली बार भारत को जी-20 की मेजबानी मिली है। जिसमें साल भर करीब 750 बैठकें अलग-अलग शहरों में होंगी। आगरा में इंगजेमेंट ग्रुप की महत्वपूर्ण बैठक 9 व 10 फरवरी को होगी। जिसके लिए तैयारी शुरू हो गई हैं। इनके बाद अगस्त में 20 देशों के मंत्रियों का समूह आगरा आएगा। जिसमें कई राष्ट्र अध्यक्ष भी शामिल हो सकते हैं। ताजमहल भ्रमण के साथ आगरा अंतरराष्ट्रीय चर्चाओं का केंद्र रहेगा।

anita
anita
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles