34.1 C
Delhi
Tuesday, May 21, 2024

जीवनशैली की ये आदतें, लिवर को कमजोर कर देती हैं अभी से कर लें सुधार वरना हो जाएंगे बीमार

लिवर, शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक है। यह हार्मोन उत्पादन से लेकर पाचन को बेहतर बनाए रखने जैसे महत्वपूर्ण कार्य करता है। शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने और पोषक तत्वों का भंडारण करने में भी इस अंग की विशेष भूमिका मानी जाती है। यही कारण है कि स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को ऐसी जीवनशैली और आहार के सेवन की सलाह देते हैं जो लिवर को स्वस्थ बनाए रखने में सहायक हो सकें। लिवर में होने वाली समस्याओं का असर पूरे शरीर की सेहत को प्रभावित कर सकता है।स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक जीवनशैली और आहार संबंधी गड़बड़ी के कारण पिछले एक दशक में लोगों में लिवर से संबंधित कई तरह की गंभीर बीमारियों का जोखिम बढ़ गया है। लिवर में सूजन से लेकर सिरोसिस और गंभीर मामलों में लिवर फेलियर तक की समस्या भी देखी जा रही है। डॉक्टर्स की मानें तो अगर हम दैनिक आदतों पर ही ध्यान दे लें तो इस अंग को स्वस्थ रखने और कई तरह की गंभीर बीमारियों के खतरे को कम करने में मदद मिल सकती है। आइए उन आदतों के बारे में जानते हैं जिन्हें लिवर की सेहत के लिए काफी नुकसानदायक माना जाता है?

शराब के है कई तरह के नुकसान
लिवर की दुश्मन है शराब
शराब पीने की आदत आपकी सेहत को कई तरह से नुकसान पहुंचा सकती है। इसका सबसे अधिक दुष्प्रभाव लिवर पर होता है। अल्कोहल, लिवर के सामान्य कामकाज में समस्याओं का कारण बन सकता है, जिसके कारण लिवर में सूजन, लिवर सेल डैमेज और फैटी लिवर जैसी समस्याओं का खतरा काफी अधिक बढ़ जाता है। लिवर को स्वस्थ रखने के लिए शराब से बिल्कुल दूरी बनाकर रखना चाहिए।
लिवर के स्वास्थ्य के लिए आहार का रखें विशेष ख्याल
ट्रांस फैट का अधिक सेवन
अध्ययनों से पता चलता है कि लिवर को स्वस्थ रखने के लिए अपने आहार को स्वस्थ रखना विशेष महत्वपूर्ण होता है। ट्रांस फैट वाली चीजों का अधिक सेवन इस अंग को गंभीर क्षति पहुंचा सकता है। पोल्ट्री, अंडे और कुछ डेयरी उत्पादों में ट्रांस फैट की मात्रा अधिक होती है। फास्ट फूड्स, पैक्ड फूड आइटम्स और प्रोसेस्ड फूड्स में भी इस प्रकार के फैट की मात्रा ज्यादा होती है। इन चीजों का अधिक सेवन आपके लिवर को कमजोर कर सकता है।
स्वस्थ शरीर के लिए पानी पीते रहना जरूरी
कम पानी पीने से लिवर की बीमारियों का खतरा
यदि आप भी कम मात्रा में पानी पीते हैं तो सावधान हो जाइए, यह आदत डिहाइड्रेशन की समस्या के साथ लिवर की बीमारियों को भी बढ़ावा दे सकती है। उचित मात्रा में पानी पीते रहने से रक्त पतला रहता है और लिवर के लिए इसे फ़िल्टर करना और विषाक्त पदार्थों को निकालना आसान हो जाता है। पानी की कमी पाचन को भी नुकसान पहुंचा सकती है। कोशिश करें कि दिन में भी कम से कम 3-4 लीटर पानी जरूर पिएं।
मीठी चीजों का सेवन कम करें
अधिक चीनी का सेवन नुकसानदायक
कुछ शोध बताते हैं कि अधिक मात्रा में चीनी का सेवन सिर्फ डायबिटीज ही नहीं, लिवर की बीमारियों का भी कारण बन सकता है। फ्रुक्टोज के रूप में चीनी की अधिक मात्रा लिवर की कोशिकाओं को क्षति पहुंचा सकती है। यह कई तरह के हार्मोन्स के उत्पादन को भी प्रभावित कर देती है। शर्करा की मात्रा फैट में परिवर्तित हो जाती है जिसके कारण कई प्रकार के यकृत रोगों का खतरा बढ़ जाता है।

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

anita
anita
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles