22.8 C
Delhi
Wednesday, May 1, 2024

बिहार में कुशवाहा वोट बैंक, को साधने के लिए भाजपा और जदयू आमने-सामने

बिहार में सम्राट अशोक के बहाने भाजपा और जदयू कुशवाहा वोट बैंक को साधने के लिए दोनों दल आमने-सामने हैं। जदयू और भाजपा एनडीए गठबंधन में होने के बावजूद सम्राट अशोक की जयंती अलग-अलग मना रही है।नीतीश कुमार का आधार लव-कुश वोट बैंक है। इसे साधने के लिए भाजपा भी कमर कस चुकी है। बिहार में कुर्मी और कोइरी-कुशवाहा लगभग नौ प्रतिशत हैं। इनमें कुर्मी तीन और कोइरी-कुशवाहा 6 फीसदी हैं। सरकार में शामिल जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि भाजपा जदयू का अनुसरण कर रही है। मामले में भाजपा की ओर से पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा, उपेंद्र कुशवाहा शायद यह नहीं जानते हैं कि भाजपा 2016-17 से ही यह कार्यक्रम करती आ रही है।

अब दोनों दल पटना में बड़े पैमाने पर सम्राट अशोक की जयंती अलग-अलग मनाने की तैयारी में जुटे हैं। भाजपा का कार्यक्रम आठ तो जदयू का नौ अप्रैल को है। भाजपा सम्राट अशोक कन्वेंशन सेंटर बापू सभागार में चक्रवर्ती सम्राट अशोक की जयंती मनाएगी। इसमें केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के साथ बिहार भाजपा के सभी नेता एवं 25 हजार कार्यकर्ता भाग लेंगे।

उधर, उपेंद्र कुशवाहा एवं जदयू प्रदेशाध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि जदयू नौ अप्रैल को पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में सम्राट अशोक की जयंती समारोह मनाएगा। कार्यक्रम में सभी बड़े नेता मौजूद रहेंगे।

anita
anita
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles