राजधानी में प्रचंड गर्मी का दौर जारी है। इस कड़ी में रविवार को भी लोगों ने सूरज के तल्ख तेवरों का सामना किया। बीते 24 घंटे में अधिकतम पारा 43.9 डिग्री सेल्सियस पहुंचने पर 12 जून बीते तीन सालों में सबसे गर्म रहा। इससे पहले 2019 में पारा 44.5 डिग्री सेल्सियस पहुंचा था। अगले 24 घंटे में भी भीषण गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए यलो अलर्ट जारी करते हुए भीषण गर्मी पड़ने की संभावना जताई है।