भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स शुक्रवार को अमेरिका के महंगाई के आंकड़े जारी होने के बाद गिरावट के साथ खुले। गुरुवार को बाजार में ईद की छुट्टी थी, उसके बाद शुक्रवार को बाजार में कमजोर शुरुआत हुई। अमेरिका में महंगाई के आंकड़े उम्मीद से अधिक रहने से फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दरों में कटौती की संभावना क्षीण हुई है। निवेशकों का ध्यान अब घरेलू बाजार में कंपनियों के आने वाले तिमाही परिणामों पर टिकी हुई है। शुक्रवार को टीसीएस के नतीजे आने वाले हैं।
सेंसेक्स और निफ्टी में लाल निशान पर कारोबार होता दिखा
शुक्रवार की सुबह 9 बजकर 16 मिनट पर बीएसई सेंसेक्स 304 अंकों या 0.40% की गिरावट के साथ 74,734 के स्तर पर कारोबार करता दिखा। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी 82 अंकों या 0.36% कमजोर होकर 22,672 के स्तर पर कारोबार करता दिखा।