31.7 C
Delhi
Wednesday, May 22, 2024

बिहार में हुआ अजीबो-गरीब शादी, दुल्हन ने दूल्हा के साथ जाने से किया इनकार, जानिए क्या है पूरा मामला

बिहार के एक गांव में रविवार की रात शादी थी। बारात पहुंचने के बाद सभी बरातियों का स्वागत किया गया। खाना-पीना भी हुआ। यहां तक कि हिंदू रीति रिवाज के अनुसार वरमाला के बाद मंत्र उच्चारण के बीच लड़के ने लड़की की मांग ने सिंदूर भी भर दी और दोनों एक साथ अग्नि के सात फेरे भी ले लिए। लेकिन तभी लड़की ने ससुराल जाने से इंकार कर दिया, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया। विवाद होने की खबर पर गांव के लोगों ने दोनों पक्ष में चल रहे विवाद को पंचायती शुरू कर दी।
इस वजह से लड़की ने साथ जाने से किया इंकार 
घटना सीतामढ़ी के एक गांव की है, जहां समस्तीपुर जिले से बारात आई थी। बारात पहुंचने के बाद सभी बरातियों का स्वागत किया गया। खाना-पीना के बाद हिंदू रीति रिवाज के अनुसार वरमाला के बाद दूल्हा ने लड़की की मांग ने सिंदूर भर दी। फिर दोनों एक साथ अग्नि के सात फेरे भी लिए। लेकिन विवाह स्थल पर दूल्हा को नए कपड़े पहनने की रस्म शुरू होते ही हंगामा मच गया। धोती कुर्ता पहनने के लिए लड़का ने जैसे ही अपने कपड़े उतारे, लड़की को उसका पैर मोटा दिख गया। लड़की पक्ष के द्वारा लड़के के पैर में फाइलेरिया होने की शिकायत करने लगे। फाइलेरिया से ग्रसित लड़के के साथ दुल्हन ने ससुराल जाने से इंकार कर दिया। इसके बाद लड़का और लड़की दोनो पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गए।

पंचायत के बाद बिना दुल्हन लौटी बरात 
विवाद होने की खबर पर गांव के लोगों ने दोनों पक्ष में चल रहे विवाद को पंचायती शुरू कर दी। अंततः शादी के हुए पूरे खर्च की राशि लड़के वाले को देने का निर्णय लिया गया। पंचायत के द्वारा लिए गए निर्णय पर लड़का पक्ष के लोगों ने शादी की पूरी राशि जमा की। इसके बाद बरात बिना दुल्हन के वापस लौट गई। इस संबंध में गांव के ही सुरेंद्र यादव व खुशनंदन यादव ने बताया कि लड़की और लड़का दोनों पक्ष के लोगों के साथ बातचीत की गई, जिसमें लड़की की शादी में हुए खर्च की राशि लड़के वाले को देने को कहा गया। लड़के वाले तय राशि देने को राजी हो गए और इसके बाद बरात वापस लौट गई। 

anita
anita
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles