34 C
Delhi
Sunday, April 28, 2024

सपा का आचरण लोकतंत्र विरोधी: भूपेंद्र सिंह चौधरी

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने मंगलवार की शाम एकता विहार कालोनी स्थित कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि सपा का आचरण ही लोकतंत्र विरोधी है। संविधान विरोधी काम सपा करती है। भारत लोकतांत्रिक देश है। यहां संविधान मतदान का अधिकार देता है। मतदाता ही देश का भविष्य तय करते हैं। ऐसे में रामपुर में सपा जिला इकाई का चुनाव बहिष्कार का पत्र समझ से परे है। भाजपा प्रदेश में अपने काम के बदलते जनादेश मांग रही है।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने दस साल तक केंद्र में जनता की सेवा की है। विकास ही हमारा एजेंडा है। हम अपना रिपोर्ट कार्ड लेकर चुनावी रण में हैं। पीलीभीत में वरूण के टिकट कटने पर कहा कि वरूण गांधी भाजपा के सच्चे सिपाही हैं। पूरा भरोसा है कि वह भाजपा में ही रहेंगे। एक सवाल के जवाब में कहा कि गांधी परिवार के हैं तो क्या हुआ भाजपा ने ही उन्हें तीन बार सांसद बनवाया। ध्रवीकरण से जुड़े एक सवाल को वह सिरे से नकार गए। बोले मुद्दा सिर्फ विकास है। संघमित्रा के टिकट कटने के सवाल पर कहा कि भाजपा हर किसी को मौका देती है। उनका टिकट कटना पार्टी की चयन प्रक्रिया का एक हिस्सा है। कहां किसका उपयोग किया जाना है यह भाजपा अच्छी तरह से जानती है। दिल्ली सीएम आप नेता अरविंद केजरीवाल के गिरफ्तारी के सवाल पर कहा कि भाजपा की सरकार में किसी भी भ्रष्टाचारी या अपराधी को छोड़ा नहीं जाएगा। इन पर कार्रवाई के लिए एजेंसियां स्वतंत्र हैं और उन पर कोई दबाव नहीं है। भाजपा सरकार की मंशा साफ है। भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।

anita
anita
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles