34 C
Delhi
Saturday, April 27, 2024

खेल मंत्री किरेन रिजिजू : हिमा ओलंपिक में चूकने की वजह से अपने दिल को छोटा न करें

भारतीय स्टार फर्राटा धाविका हिमा दास का टोक्यो ओलंपिक से बाहर रहना लगभग तय है। इस कड़ी में खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने बुधवार को कहा कि हिमा ओलंपिक में चूकने की वजह से अपने दिल को छोटा न करें। रिजिजू ने ट्वीट किया, ‘इंजरी होना एथलीट के जीवन का हिस्सा है। हिमा टोक्यो ओलंपिक में न शामिल होने की वजह से हिम्मत न हारें। 2022 एशियाई खेलों, 2022 राष्ट्रमंडल खेलों और 2024 पेरिस ओलंपिक की तैयारी करें!’ 

बता दें कि मांसपेशी की चोट के कारण वह 2018 एशियाई खेलों के बाद तीन टूर्नामेंट ही खेल सकी। बीते शनिवार को वह 100 मीटर की हीट में भाग लेते समय हैमस्ट्रिंग चोट का शिकार हो गईं थीं। इसके अलावा महिलाओं की 4×100 मीटर रिले टीम भी क्वालीफाई नहीं कर सकी, जिसका वह हिस्सा हैं। हिमा ने 200 मीटर फाइनल के जरिए भी क्वालीफाई करने की कोशिश की लेकिन पांचवें स्थान पर रहीं। बता दें कि विश्व एथलेटिक्स गुरुवार को टोक्यो ओलंपिक के लिए योग्य एथलीटों की सूची प्रकाशित करेगा।

anita
anita
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles