30.6 C
Delhi
Sunday, April 28, 2024

सपा ने गुण्डाराज और दंगाराज की वापसी कराने का अपना मंसूबा जाहिर कर दिया: ब्रज लाल

“गुंडो, अपराधियों और दंगाइयों को चुनाव टिकट देकर सपा जनता को क्यों धमका रही है”

 

 

कानून व्यवस्था के दुश्मन हैं सपा रालोद गठबंधन में:पूर्व पुलिस महानिदेशक

 

“शातिर अपराधी विधानसभा में जाएंगे तो जनता के लिए क्या काम करेंगे”

 

 

 

लखनऊ, 18 दिसंबर

 

उत्तर प्रदेश के भूतपूर्व पुलिस महानिदेशक एवं भाजपा सांसद ब्रज लाल ने गुंडो, अपराधियों और दंगाइयों को विधान सभा चुनाव में टिकट देने के लिए समाजवादी पार्टी को आड़े हाथों लिया है।

 

उन्होंने सीधा आरोप लगाया कि गुंडों, दंगाइयों को अपना टिकट देकर समाजवादी पार्टी ने गुण्डाराज और दंगाराज की वापसी कराने का अपना मंसूबा जाहिर कर दिया है। सपा क्यों धमका रही है जनता को।

 

 

मंगलवार को एक प्रेस कांफ्रेंस में बृज लाल ने सपा के सामने कड़े सवाल रखे और अखिलेश यादव से पूछा कि वह प्रदेश की जनता को फिर दंगों की आग में झोंकने को क्यों जुटे हैं।

 

उन्होंने कहा कि सहारनपुर दंगों के आरोपी मास्टरमाइंड मोहर्रम अली पप्पू को पार्टी में शामिल कर क्या संदेश देना चाहती है सपा।

 

भाजपा सांसद ब्रज लाल ने कहा कि सपा ने

कैराना से नाहिद हसन, धौलाना से असलम चौधरी, बुलंदशहर से हाजी यूनुस, मेरठ से रफीक अंसारी,  लोनी से मदन भैया, साहिबाबाद से अमरपाल, स्याना से दिलनवाज को चुनाव में उतारा है। उन्होंने पूछा कि ये कौन लोग हैं? ये हिस्ट्रीशीटर, गैंगेस्टर और शातिर अपराधियों की सूची है। ये लोग विधानसभा में जाएंगे तो जनता के लिए क्या काम करेंगे? इसका जवाब अखिलेश यादव को देना चाहिए।

अखिलेश हमेशा ही आतंकवादियों के साथ खड़े दिखते हैं। उनके पास का जवाब है कि आज़म खान ने सेना का खुलेआम अपमान किया था।

 

ब्रज लाल ने कहा कि अखिलेश सभी अपराधियों को मोदी और योगी के गरीब कल्याण के कामों पर रोक लगाने के लिए सत्ता में लाना चाहते हैं। ये गरीबों के मकान उनकी जमीनें और बहन बेटियों पर अत्याचार करने के लिए खुली छूट के साथ वापसी का सपना पाले हुए हैं। इनको समाजवादी पार्टी का संरक्षण है।

 

 

भाजपा के राज्य सभा सदस्य ने आरोप लगाया कि ये गरीबों को मिल रहे राशन पर डाका डालने के लिए वापसी चाहते हैं, क्योंकि योगी जी की सरकार में इनकी डकैती पर रोक लगी है। ये वे लोग हैं जिन्होंने 2012 से 2017 तक हर उस काम में लूट और डाका डाला जो आज गरीबों के लाभ के लिए हो रहा है।

 

 

ब्रज लाल ने कहा कि समाजवादी गठबंधन के टिकट पर हर सीट पर गुंडा, दंगाई चुनाव लड़ रहा है और सारे गुंडे पर्दे के पीछे से उसके समर्थन में हैं। कानून व्यवस्था व्यवस्था के दुश्मन हैं।

 

उन्होंने जनता से भी सवाल किया कि वह अपने दरवाजे पर असीम अरुण को देखना चाहते हैं या नाहिद हसन, हाजी यूनुस, रफीक अंसारी, मोहर्रम अली पप्पू को। “आप कतई नहीं चाहेंगे कि दंगाइ, गुंडे आपके दरवाजे पर आएं।”

 

 

उन्होंने कहा कि आपकी सुरक्षा, संरक्षा का जिम्मा ईमानदार सरकार ही दे सकती है, जो केवल भाजपा के राज में संभव है। गरीबों का कल्याण कोई कर सकता है तो वह केवल भाजपा ही कर सकती है। जो नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में दमदारी से योगी जी के नेतृत्व में चल रही है।

anita
anita
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles