साउथ फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री सामंथा रूथ प्रभु जल्द ही अपने अंतर्राष्ट्रीय प्रोजेक्ट की शुरुआत करने वाली हैं। फिलिप जॉन द्वारा निर्देशित की जा रही फिल्म अरेंजमेंट ऑफ लव में सामंथा एक नए किरदार में नजर वाली हैं। इस फिल्म में अभिनेत्री एक बायसैक्शुयल लड़की की भूमिका निभाती दिखाई देंगी। इस फिल्म की जानकारी सामने आते ही अब उनके फैंस उनके इस नए अवतार को देखने के लिए काफी उत्सुक दिखाई दे रहे हैं।
इस बारे में सामंथा ने कहा कि “मैं फिलिप जॉन के साथ काम करने के लिए काफी उत्साहित हूं। मैंने उनकी परियोजनाओं का कई सालों तक बारीकी से पालन किया है। मैं सुनीता के साथ एक बार फिर से काम करने के लिए काफी उत्सुक हूं। मैं सेट पर आने का इंतजार नहीं कर सकती हूं।” इस फिल्म की शुरुआत अगस्त 2022 से होने की उम्मीद है।