34.1 C
Delhi
Saturday, May 4, 2024

युवती के सिर पर किए इतने वार- पोस्टमार्टम में भी नहीं हो सकी गिनती, एकतरफा प्यार में पागल था प्रेमी

गोरखपुर खोराबार के रायगंज में आलोक पासवान नृशंस हत्या करने की नीयत से ही गया था। पुलिस की जांच में सामने आया है कि उसने धारदार हथियार (बांका) से ताबड़तोड़ वार किया था। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने खून लगा बांका बरामद कर लिया है। वहीं, पुलिस ने आरोपी पर दो अलग-अलग केस दर्ज कर किया है। पहला मृतक गामा के भतीजे केशव की तहरीर पर हत्या की धारा में तो दूसरा पुलिस ने हत्या की कोशिश और लूट की धारा में दर्ज कराया है।

खोराबार थाने में गामा के भतीजे केशव ने दिए तहरीर में लिखा है कि मेरी चचेरी बहन प्रीति को गांव में रहने वाला आलोक पासवान पसंद करता था। आए दिन वह परेशान करता था। सोमवार को चाचा गामा, चाची और बहन प्रीति के साथ मेरे घर बहन के मटकोड़वा में आ रहे थे। अभी वह रामदवन के घर के पास पहुंचे थे कि आलोक ने धारदार हथियार से हत्या कर दी। पुलिस ने इसी तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया है।

वहीं, इंस्पेक्टर नरेंद्र कुमार सिंह ने दिए तहरीर में लिखा है कि आला कत्ल बरामद करने के लिए आरोपित आलोक को लेकर गांव में गए थे। इस दौरान उसने पिस्टल छीनकर फायर की कोशिश की। जान बचाकर पुलिस वालों ने जवाबी कार्रवाई की। इस तहरीर पर हत्या की कोशिश और पिस्टल छीनने की धारा में केस दर्ज किया गया है। उधर, पुलिस ने दो बांका बरामद किया है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि आलोक दोनों हाथ से बांका चला रहा था।

प्रीति के सिर पर इतने वार की गिने नहीं जा सके
खोराबार के रायगंज में प्रीति और उसके पिता-माता का पोस्टमार्टम डॉक्टरों की दो टीम ने किया है। पूरे पोस्टमार्टम की वीडियो रिकॉर्डिंग भी कराई गई। पोस्टमार्टम में प्रीति के सिर पर इतने वार मिले हैं कि उसे गिना ही नहीं जा सकता। पूरा सिर फटा पाया गया। वहीं, पिता गामा के सिर पर चार और मां के सिर व गर्दन के पास तीन जगह गहरे घाव मिले हैं। पोस्टमार्टम से साफ है कि आलोक पासवान का मकसद बेरहमी से हत्या करना था। जिस तरह से उसने प्रीति को मारा है, उससे आलोक का गुस्सा झलक रहा था।

यह हुआ था
खोराबार के रायगंज, बंगला चौराहा निवासी गामा निषाद सोमवार को पत्नी संजू और बेटी प्रीति के साथ अपने भाई रामा निषाद के घर जा रहे थे। रामा की बेटी के मटकोड़वा में शामिल होना था। इसी दौरान रास्ते में आलोक ने बांका से हमला कर तीनों को मौत के घाट उतार दिया था। वारदात के बाद वह थाने पहुंचकर खुद ही हत्या करने की बात भी स्वीकार कर ली थी।

भाजपा विधायक व सपा जनप्रतिनिधियों ने की मुलाकात
मंगलवार को भाजपा विधायक विपिन सिंह और सपा जिलाध्यक्ष अवधेश यादव की अगुवाई में प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की। भाजपा विधायक ने पुलिस से घटना की पूरी जानकारी लेकर परिवार को ढांढस बंधाया। उन्होंने हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया। कहा कि आरोपित पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उनके साथ ग्राम प्रधान अर्जुन पासवान, रामकेवल पासवान, प्रभा शंकर त्रिपाठी, वैभव अग्रहरि, रूपेश मौर्या मौजूद रहे। उधर, सपा जिलाध्यक्ष ने भी हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया।

एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्वनोई ने कहा कि आला कत्ल पुलिस ने बरामद कर लिया है। आलोक पर मृतक के भतीजे और पुलिस की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है। आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

ऐसे चला घटनाक्रम
रात 8:20 बजे (सोमवार) : गामा निषाद अपनी पत्नी और बेटी के साथ भाई के घर जाने के लिए निकले थे।
रात 8:25 बजे : प्रीति को रोककर आलोक ने प्यार का इजार किया और इनकार करने पर हमला कर दी।
रात 8:30 बजे तक : आरोपी ने बीच बचाव में आए पिता गामा और माता संजू के सिर और गर्दन पर भी वार कर मौत के घाट उतार दिया।
रात 9 बजे : पुलिस कंट्रोल रूम में तिहरा हत्याकांड की सूचना दी गई।
रात 9:25 बजे : आरोपी आलोक थाने पहुंचा और तीन हत्या करने का जुर्म स्वीकार किया।
रात 10 बजे : एसएसपी डॉ. विपिन ताडा, एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्वनोई मौके पर पहुंचे।
रात 10:15 बजे : एडीजी जोन अखिल कुमार भी मौके पर पहुंचे, फिर रात में डीआईजी जे. रविंद्र भी आए।
रात 2:50 बजे : पुलिस आरोपी आलोक को गांव में लेकर आला कत्ल बरामद करने पहुंची थी।
रात 2:55 के करीब : आलोक ने पुलिस की पिस्टल छीनकर भागा और फिर तान दिया।
रात 3 बजे के करीब : पुलिस की गोली से आरोपित आलोक घायल हो गया।

गोरखपुर जिले में पहले भी हो चुकी हैं इस तरह की नृशंस हत्याएं
अगस्त 2012 : जैतपुर पशु बाजार के पास रणजीत पांडेय और उनके दो बेटों की गोली मारकर हत्या।
6 जनवरी 2016 : झंगहा में पुलिस से रिटायर दरोगा जयहिंद और उनके भतीजे की गोली मारकर हत्या।
8 जनवरी 2016 : कोतवाली इलाके में इंजीनियर और उनकी पत्नी की हत्या।
4 मार्च 2018 : सहजनवां के चकिया मगहर रोड पर हत्या कर फेंका गया दो शव मिला।
7 मार्च 2019 : सहजनवां के भक्सा में दंपती की हत्या।
24 जनवरी 2019 : शाहपुर में दो युवकों की गोली मारकर हत्या।
2 अक्तूबर 2019 : चौरीचौरा के बेला बुजुर्ग गांव में दंपती की चाकू घोंपकर हत्या।
24 मई 2020 : झंगहा के गौरीघाट में चचेरे भाइयों की हत्या।
23 अगस्त 2020 : गगहा के पोखरी गांव में मां-बेटे की हत्या।
15 अक्तूबर 2020 : शाहपुर के बशारतपुर में नानी व नाती की हत्या।
28 जुलाई 2021 : हरपुर बुदहट के तेनुआ में दादी और नाती की हत्या।
28 नवंबर 2021 : झंगहा के जद्दूपुर में चाचा व भतीजे की गोली मारकर हत्या।
25 जनवरी 2022 : झंगहा के पलिपा में दो दोस्तों की हत्या।

anita
anita
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles