N/A
Total Visitor
30.3 C
Delhi
Friday, June 20, 2025

हरियाणवी सिंगर रेणुका पंवार के ‘हट जा ताऊ’ गाने पर थिरकी SDM नीतू रानी, लूट ली महफ़िल

संभल, 3 अक्टूबर। कल्कि महोत्सव में हरियाणवी सिंगर रेणुका पंवार के सुर का जादू चला। रेणुका ने अपने चाहने वालों का दिल जीत लिया। उनके गाए गए गानों में उड़ जा उड़ जा रे कबूतर, 52 गज का दामन, चटक मटक, बीपी हाई, कसर कोई छोडूं न, ऊंची हवेली और अन्य लोकप्रिय हरियाणवी गीत शामिल थे। तो वहीं, हरियाणवी गायिका रेणुका पंवार के ‘हट जा ताऊ’ गाने पर SDM नीतू रानी ने जमकर ठुमके लगाए। नीतू रानी का मंच पर डांस करने का वीडियो सामने आया है। जिसमें वे हरियाणवी गायिका रेणुका पंवार के गानों पर जमकर थिरकी हैं। महिला SDM के डांस करने का वीडियो तेजी से लोग सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। इसके अलावा पद्मश्री मालिनी अवस्थी, सूफी गायक कैलाश खेर की मनमोहक प्रस्तुति से रोमांचित संभलवासी झूमते नजर आये।
बता दें, 28 सितंबर 2011 को उत्तर प्रदेश के 75वें जनपद संभल की स्थापना हुई, स्थापना के 13 साल बाद पहली बार डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया के प्रयासों से स्थापना का कार्यक्रम जिला प्रशासन की ओर से सात दिवसीय कार्यक्रम शुरू कराया गया है। 28 सितंबर से शुरू हुआ महोत्सव कार्यक्रम 4 अक्टूबर तक चलेगा। इस कार्यक्रम को ‘संभल कल्कि महोत्सव’ नाम दिया गया है। इस महोत्सव में सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं से संबंधित प्रदर्शनी लगाई गई है तो वहीं संध्या के समय सांस्कृतिक और रंगारंग कार्यक्रम आयोजित कराए जा रहे हैं।

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »