31.7 C
Delhi
Wednesday, May 1, 2024

रामदास अठावाले का राहुल पर आरोप ,नौटंकी है भारत जोड़ो यात्रा ।

देहरादून। केंद्रीय राज्य मंत्री सामाजिक न्याय रामदास आठवाले ने गुरुवार को कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि जो पार्टी 70 सालों में देश नहीं जोड़ पाई अब उनके नेता राहुल गांधी भारत जोड़ने की नौटंकी कर रहे हैं। देश के दलित प्रधानमंत्री मोदी के विकास के साथ खड़े हैं।

गुरुवार को हरिद्वार रोड स्थित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के स्थापित मीडिया सेंटर में रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) के अध्यक्ष और केंद्रीय राज्य मंत्री सामाजिक न्याय रामदास आठवाले पत्रकारों से बातचीत की। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री और सांसद रमेश पोखरियाल निशंक, विधायक, सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

इस दौरान रामदास आठवले ने कहा कि 10 सालों में देश प्रगति की दिशा में तेजी से हर क्षेत्र में आगे बढ रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने 2019 में संसद में संविधान को माथा टेकर कहां था, संविधान को मजबूत करने का काम करूंगा।उन्होंने कहा कि कांग्रेस की संविधान बदलने की बात सिर्फ अफवाह और प्रधानमंत्री मोदी को बदनाम करने की साजिश है। कानून संशोधन को संविधान बदलना नहीं कह सकते हैं। दलित समाज को कांग्रेस और इंडिया अघाड़ी केवल भ्रमित कर रहे हैं।इसलिए मोदी जी ने कहा था, संविधान बचाने का काम हमारा है आप अपनी पार्टी बचाओ।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी नरेन्द्र मोदी को गाली दे रहे हैं। नरेन्द्र मोदी को गाली देकर आपको वोट नही मिलेगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भ्रष्टाचार पर ऐसा प्रहार किया कि कांग्रेस पूरी तरीके से टूट गई है।
प्रधानमंत्री ने कांग्रेस के भ्रष्टाचार को जनता के सामने रखा। पहाड़ से कांग्रेस नीचे गिर चुकी है। कांग्रेस सरकार में टू जी कॉमवेल्थ जैसे कई घोटालों हुए।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा का महज नाटक कर रहे हैं। कांग्रेस 70 साल में तो भारत जोड़ने की बात कभी नहीं की। गठबंधन के दो-दो मंत्री आज जेल में है। भाजपा किसी को जेल में नहीं डालती। प्रधानमंत्री मोदी बाबासाहेब के संविधान को मजबूत करने का काम कर रहे हैं।

राम दास आठवले ने कहा कि मैं 3 बार कांग्रेस के साथ रहा लेकिन कांग्रेस के भ्रष्टचार को देख मैने पार्टी को त्याग दी थी। आरपीआई पार्टी एनडीए के साथ जुड़ी है। बीते 8 साल से मैं एनडीए में साझीदार दल के रूप में शामिल हूं। इस मिशन को पूरा करने के लिए मैं काम कर रहा हूं।अबकी बार मोदी सरकार, अबकी बार 400 बार और कांग्रेस पार्टी की हार हो जाएगी और 40 भी पार नहीं कर पाएगी। केरल में अब भाजपा की ताकत बढ़ गई है और पिछले लोकसभा चुनाव में केरल से कांग्रेस को बढ़त मिली थी।

राम दास अठावले ने कहा कि समान नागरिक संहिता (यूसीसी) का महत्वपूर्ण कानून लाकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सराहनीय कार्य किया है। इस कानून से हिन्दू मुस्लिम और सभी धर्मों के लोगों में भाईचारा बढ़ेगी। यह कानून मुस्लिम समाज और महिलाओं की सुरक्षा प्रदान करेगी। ये कानून मुस्लिम विरोधी नहीं है। जनधन योजना में मुस्लिम समाज के लोगों को लाभ मिल रहा है। मोदी सरकार मुस्लिम समाज के हितों का ख्याल रखती है।

anita
anita
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles