42.8 C
Delhi
Sunday, May 19, 2024

राजस्थान : महिला विधायक ने हेड कांस्टेबल को भतीजे की बाइक का चालान काटने पर थप्पड़ मारा

राजस्थान में एक स्वतंत्र विधायक पर हेड कांस्टेबल को कथित तौर पर थप्पड़ मारने का आरोप लगा है और पुलिस ने महिला विधायक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। ऐसा बताया जा रहा है हेड कांस्टेबल महेंद्र ने महिला विधायक के भतीजे की बाइक रोककर उसका चालान काट दिया था।

इसके बाद महिला विधायक ने हेड कांस्टेबल को थप्पड़ दिया। बता दें कि ये मामला राजस्थान के बांसवाड़ा जिले का है। बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ से निर्दलीय महिला विधायक रमिला खरिया ने हेड कांस्टेबल को इसलिए थप्पड़ मार दिया क्योंकि उसने महिला के विधायक की गाड़ी रोककर उसका चालान काटा था। 

महिला विधायक के खिलाफ मामला दर्ज
इसके बाद हेड कांस्टेबल महेंद्र नाथ सिंह ने महिला केे खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी है। इसके बाद हेड कांस्टेबल महेंद्र ने बताया कि बाइक पर सवाल सुनील बारिया को नाकेबंदी के दौरान पुलिस ने रोका था। उन्होंने बताया कि हर जगह कोरोना की वजह से नाकेबंदी चल रही है और हर किसी से पूछताछ की जा रही है। 
 

गुस्से में भतीजे ने महिला विधायक को दी जानकारी
इसके बाद सुनील गुस्से में आ गया और कॉलर पकड़कर नौकरी से निकलवाने की धमकी देने लगा। इसके बाद हेड कांस्टेबल ने सुनील का चालान काट दिया, जिसके बाद सुनील ने महिला विधायक को फोन कर सारी जानकारी दी। थोड़ी ही देर बाद महिला विधायक वहां पहुंची और गुस्से में हेड कांस्टेबल को थप्पड़ मार दिया। 
हेड कांस्टेबल के खिलाफ भी मामला दर्ज
वहीं महिला विधायक रमिया खरिया का कहना है कि मुझ पर लगाए गए आरोप झूठे हैं। उन्होंने कहा कि हेड कांस्टेबल प्रतिबंधों के नाम पर लोगों को परेशान कर रहा है और उनके पैसे वसूल रहा है। बता दें कि महिला विधायक के साथ-साथ महेंद्र नाथ सिंह के खिलाफ भी मामला दर्ज कर लिया गया है।

इधर गुलाब सी कटारिया ने महिला विधायक के व्यवहार की निंदा की है। उन्होंने कहा कि ये हेड कांस्टेबल की ड्यूटी है को नाकेबंदी के पास लोगों से पूछताछ करें। रमिला के भतीजे ने हेड कांस्टेबल के साथ बदतमीजी की लेकिन महिला विधायक की प्रतिक्रिया को स्वीकार नहीं किया जा सकता। किसी को भी ऐसे थप्पड़ मारने का अधिकार नहीं है। ऐसा करने से पुलिसकर्मियों का मनोबल टूटता है।

anita
anita
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles