रूस-यूक्रेन के बीच जारी संघर्ष के कारण वैश्विक स्तर पर अलग-थलग पड़े रूस ने अफ्रीकी देशों के सम्मेलन में रूस और अफ्रीकी के संबंधों पर अपना पक्ष रखा है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार को कहा कि रूस और अफ्रीका के बीच व्यापार 2022 में 18 अरब डॉलर तक पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि 2022 के पहले छह महीनों में लगभग अफ्रीकी देशों के साथ व्यापार 35 प्रतिशत बढ़ गया। रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने गुरुवार को अफ्रीकी संघ के अध्यक्ष और कोमोरोस संघ के अध्यक्ष अजाली असौमानी और अफ्रीकी संघ आयोग के अध्यक्ष मूसा फाकी महामत के साथ त्रिपक्षीय बैठक की। रूस के राष्ट्रपति ने कहा, “रूस अफ्रीका के लिए एक विश्वसनीय खाद्य आपूर्तिकर्ता बना हुआ है।
पुतिन बोले- अफ्रीका में सफलतापूर्वक काम कर रही हैं रूसी कंपनियां
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने कहा, “2022 में रूसी खाद्य निर्यात 4.7 बिलियन अमेरिकी डॉलर था। कई बड़ी रूसी कंपनियां अफ्रीका में सफलतापूर्वक काम कर रही हैं। हमारे सहयोग के प्रमुख क्षेत्रों में ऊर्जा, भूमिगत उपयोग और कृषि शामिल हैं। अनुसंधान और प्रौद्योगिकी, शिक्षा और संस्कृति में सहयोग के अच्छे अवसर हैं। कोमोरोस संघ के साथ अपने संबंधों के बारे में बात करते हुए, पुतिन ने कहा कि वह उनके संबंधों को “अत्यधिक महत्व” देते हैं, जो पारस्परिक सम्मान के सिद्धांतों और एक-दूसरे के हितों के संतुलन पर आधारित हैं और कई क्षेत्रों में विकास की क्षमता है।”