44 C
Delhi
Saturday, May 18, 2024

केजरीवाल की सुरक्षा मे पंजाब पुलिस ने चिंता जताई

नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। पंजाब पुलिस ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को खालिस्तानी आतंकियों से जान का खतरा जताया है। पंजाब पुलिस ने इस आधार पर दिल्ली पुलिस को केजरीवाल की सुरक्षा बढ़ाने के लिए पत्र लिखा है।

 

दिल्ली पुलिस ने मांग खारिज की : मामले में दिल्ली पुलिस ने पंजाब पुलिस की इस मांग को खारिज करते हुए कहा है कि केजरीवाल को पहले ही सबसे उच्च स्तर की जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई है। दिल्ली पुलिस ने कहा है कि हमें पंजाब पुलिस की तरफ से केंद्रीय गृह मंत्रालय को रेफर करता हुआ एक पत्र प्राप्त हुआ था। इस पत्र में आप के मुखिया अरविंद केजरीवाल के लिए खालिस्तानी हमले का खतरा होने के मद्देनजर अतरिक्त सुरक्षा की मांग की गई थी। गृह मंत्रालय को उनकी सुरक्षा को लेकर दिल्ली पुलिस की तरफ से पहले ही पूरी जानकारी दी जा चुकी है, जिसमें गृह मंत्रालय ने यह सहमति दी है कि केजरीवाल को दिल्ली पुलिस जेड प्लस सुरक्षा देना जारी रखेगी। दिल्ली पुलिस ने आगे कहा कि अगर पंजाब पुलिस के पास खालिस्तानी हमले से संबंधित खुफिया इनपुट हैं तो वह हमसे और केंद्रीय एजेंसियों से साझा करें, ताकि इस मामले पर एक्शन लेने में मदद मिले।

 

पर्याप्त जवानों का सुरक्षा घेरा : केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इस संबंध में कोई औपचारिक बयान नहीं दिया है। हालांकि, दिल्ली पुलिस का कहना है कि केजरीवाल को दिल्ली पुलिस की उच्च श्रेणी की सिक्योरिटी है जिसमें उनके पास पर्याप्त जवानों का सुरक्षा घेरा है। हर वीआईपी की सुरक्षा खतरे का नियमित तौर पर आकलन चलता रहता है। अगर इस आकलन में कोई जरूरत महसूस दिखाई देगी तो उनकी सिक्योरिटी को और भी बढ़ा दिया जाएगा।

 

क्या है जेड प्लस सुरक्षा : इसमें एक साथ दो पीएसओ, घर में हर प्रवेश पर सुरक्षाकर्मियों की तैनाती, एक वाचर, एक स्क्रीनिंग करने वाला कर्मी व आगे-पीछे दो वाहन होते हैं। इसमें एक वाहन का इस्तेमाल पायलट के रूप में किया जाता है, जबकि दूसरे का स्कॉट के रूप में इस्तेमाल होता है। दोनो वाहनों में दिल्ली पुलिस की अमूमन जिप्सी होती हैं या फिर कभी-कभी अम्बेसडर या इनोवा वाहन भी होते हैं।

anita
anita
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles