30.6 C
Delhi
Wednesday, May 1, 2024

टोक्यो मेंं आयोजित पैरालंपिक खेलों का समापन आज , भारत ने आखिरी दिन भी अपने खाते में एक स्वर्ण समेत दो पदक जोड़े

भारत के लिहाज से इस बार का पैरालंपिक कई मायनों में यादगार बन गया है। भारत ने इस बार ना सिर्फ अपने सर्वकालिक रिकॉर्ड को तोड़ा बल्कि पदकों की संख्या के मामले में भी ऐतिहासिक प्रदर्शन किया। भारत को इस बार रिकॉर्ड पांच स्वर्ण पदक समेत कुल 19 मेडल मिले। भारत ने इससे पहले 1972 से अब तक सभी पैरालंपिक खेलों में कुल मिलाकर 12 पदक जीते थे।

बात करें आखिरी दिन के भारत के प्रदर्शन की तो, आज उसे बैडमिंटन में दो पदक मिले। इसमें कृष्णा नागर ने स्वर्ण तो सुहास यथिराज ने रजत पदक अपने नाम किया। ऐस में आइए जानते हैं पदक तालिका में भारत किस स्थान पर रहा।
पदक तालिका में भारत का स्थान
टोक्यो पैरालंपिक में भारत पदक तालिका में 24वें स्थान पर रहा जो उसका अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। भारत ने इस बार एथलेटिक्स में आठ, निशानेबाजी में पांच, बैडमिंटन में चार, टेबल टेनिस में एक और तीरंदाजी में एक पदक जीते। इसके साथ ही भारत के खाते में पांच स्वर्ण, आठ रजत और छह कांस्य आए।

शीर्ष पर रहा चीन
पदक तालिका में सर्वाधिक पदकों के साथ चीन 207 पदकों (96 गोल्ड, 60 सिल्वर और 51 ब्रॉन्ज) शीर्ष पर रहा। जबकि दूसरे व तीसरे नंबर पर क्रमशः ग्रेट ब्रिटेन (41 गोल्ड, 38 सिल्वर और 45 ब्रॉन्ज, कुल 124 पदक) और अमेरिका (37 गोल्ड, 36 सिल्वर और 31 ब्रॉन्ज, कुल 104 पदक) हैं।

anita
anita
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles