25.1 C
Delhi
Wednesday, May 1, 2024

पैपराजी के सवाल पर एक्ट्रेस फातिमा सना ने कहा, जैसे सबको काम मिलेगा, वैसे ही मुझे भी मिलेगा अभी बेरोजगार बैठे हैं

बॉलीवुड एक्ट्रेस फातिमा सना शेख एक वीडियो के वायरल होने के बाद चर्चा में आ गई हैं। सोशल मीडिया पर फातिमा का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में फातिमा पैपराजी के एक सवाल पर बता रही हैं कि वो बेरोजगार हैं। 

पैपराजी ने पूछे- आगे के प्रोजेक्ट
वीडियो में दिख रहा है कि फातिमा सना शेख से पैपराजी बोलता है- ‘आपकी फिल्म अच्छी चल रही है, अजीब दास्तान्स।’ इस पर फातिमा खुशी जाहिर करते हुए कहती हैं- ‘हां, आपने देखी.. कैसी लगी?’ फातिमा के सवाल पर पैपराजी कहते हैं- ‘हां बहुत अच्छी है…इसके बाद आपको कोई ओर प्रोजेक्ट?’

बेरोजगार हैं फातिमा
पैपराजी के इस सवाल पर फातिमा ने जवाब देते हुए कहा, ‘अभी तो जब कोविड थोड़ा कम हो जाएगा, खत्म हो जाएगा, जैसे सबको काम मिलेगा, वैसे ही मुझे भी मिलेगा। अभी बेरोजगार बैठे हैं।’ याद दिला दें कि इस साल की शुरुआत में फातिमा भी कोविड की चपेट में आ गई थीं, हालांकि बाद में उन्होंने कोविड को मात दे दी थी।

फातिमा का करियर
बात फातिमा के करियर की करें तो फिल्म दंगल से उन्होंने बतौर मुख्य कलाकार बॉलीवुड डेब्यू किया था।फिल्म में आमिर खान और सान्या मल्होत्रा भी अहम किरदारों में दिखे थे। फिल्मों से पहले फातिमा ने टीवी में भी अपना दम दिखाया था। दंगल के अलावा फातिमा ठग्स ऑफ हिंदोस्तान, लूडो, सूरज पे मंगल भारी और अजीब दास्तान्स में भी अपना दम दिखा चुकी हैं।

anita
anita
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles