42.8 C
Delhi
Friday, May 17, 2024

आजादी के 76वें वर्ष पर उत्तर भारतीय संघ ने बांटी सिलाई मशीन, जरूरतमंदों को मिला स्वरोजगार का साधन

कई लोग जरूरतमंदों की मदद के लिए हरदम तैयार रहते हैं। ऐसे लोग बस एक मौके का इंतजार करते हैं। इसी क्रम में, देश की आजादी के 76 वर्ष पूरे होने पर मुंबई में एक शख्स ने 76 कामकाजी महिलाओं को स्वरोजगार का साधन उपलब्ध कराया।

दरअसल, बांद्रा पूर्व स्थित उत्तर भारतीय संघ में देशभक्ति के तरानों के बीच संघ के अध्यक्ष संतोष आरएन सिंह ने 76 जरूरतमंद महिलाओं को सिलाई मशीन बांटी। इस बार उत्तर भारतीय संघ की वर्किंग कमेटी ने फैसला किया कि आजादी के जश्न के साथ जरूरतमंद महिलाओं का सशक्तिकरण करने के लिए सिलाई मशीन का वितरण किया जाए। इससे महिलाएं अपनी और परिवार की आजीविका चला सकेंगी। 

76 महिलाओं को सिलाई मशीन बांटने के बाद संतोष सिंह ने कहा कि हमें लंबे संघर्ष के बाद आजादी मिली है। तिरंगा हमारी जान है और आज के दिन देशभक्ति दिल से निकलती है। वहीं, उत्तर भारतीय समाज ने आजादी का जश्न शान से मनाया। इस मौके पर पेश देशभक्ति के गीतों से कार्यक्रम का अलग समा बंध गया। ‘है प्रीत जहां की रीत सदा’ जैसे लोकप्रिय देशभक्ति गीत पर कार्यक्रम में मौजूद प्रत्येक व्यक्ति ने हाथ में तिरंगा लहराकर देश के प्रति अपने प्रेम का इजहार किया। 

इस दौरान बाबू आरएन सिंह अतिथि गृह में उत्तर भारतीय संघ के युवा अध्यक्ष संजय सिंह के माता-पिता कमला सिंह और शंभुनाथ सिंह की स्मृति में वातानुकूलित कक्ष का लोकार्पण किया गया। साथ ही, ठाकुर अजय सिंह के माता-पिता स्वर्गीय कमला देवी सिंह व स्वर्गीय रामनारायण सिंह वातानुकूलित कक्ष का लोकार्पण हुआ। इसके लिए दोनों ने संघ को 5-5 लाख रुपये का दान प्रदान किया था।

ओम प्रकाश सिंह ढाई लाख रुपये देकर वर्किंग कमेटी के सदस्य बने और दहिसर की रेणु मल्लाह ट्रस्टी बनीं। दोनों का संघ की तरफ से सम्मान किया गया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री कृपाशंकर सिंह, भाजपा विधायक राजहंस सिंह, मुंबई भाजपा उपाध्यक्ष अमरजीत सिंह तथा आचार्य पवन त्रिपाठी, आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली, मुंबई भाजपा प्रवक्ता उदय प्रताप सिंह तथा अजय सिंह, संघ के कार्याध्यक्ष शारदा प्रसाद सिंह, उपाध्यक्ष राधेश्याम तिवारी सहित बड़ी संख्या में उत्तर भारतीय समाज के लोग उपस्थित थे।

anita
anita
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles