नई दिल्ली, 23 जनवरी 2025, गुरुवार। भारत में मतदाताओं की संख्या में वृद्धि हुई है, जो अब 99.1 करोड़ हो गई है। यह संख्या पिछले साल लोकसभा चुनाव के समय 96.88 करोड़ थी। निर्वाचन आयोग ने यह जानकारी राष्ट्रीय मतदाता दिवस से पहले दी।
मतदाता सूची में युवाओं और महिलाओं की संख्या में वृद्धि हुई है। 18-29 आयु वर्ग के 21.7 करोड़ युवा मतदाता हैं और मतदाता लैंगिक अनुपात 2024 में 948 से छह अंक बढ़कर 2025 में 954 हो गया है।
राष्ट्रीय मतदाता दिवस हर वर्ष 25 जनवरी को निर्वाचन आयोग के स्थापना दिवस के रूप में मनाया जाता है। मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने कहा है कि भारत जल्द ही एक अरब से अधिक मतदाताओं का नया रिकॉर्ड बनाएगा।