35.1 C
Delhi
Thursday, May 2, 2024

मुस्लिम बंदी जियाउल हसन ने झाड़ू लगाने के बदले मिले कमाई श्री राम लला को समर्पित की।

अयोध्या।28 फ़रवरी। फतेहपुर जेल में निरुद्ध मुस्लिम बंदी जियाउल हसन ने झाड़ू लगाने के बदले मिले मेहनताने से डेढ़ महीने की कमाई श्री राम लला को समर्पित की है।
जियाउल हसन पुत्र सिराज हसन फतेहपुर की ही रामजानकी पुरम का रहने वाला है। बंदी के निवेदन पर जेल अधीक्षक ने 1075 रूपये का चेक बनवाकर कारसेवकपुरम भिजवाया है। चेक प्राणप्रतिष्ठा से पहले सत्रह जनवरी को जारी किया गया है।
बंदी का चेक श्री रामजन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के खाते में जमा कर दिया गया है।

जियाउल हसन द्वारा राम जी को दी गई दान राशि पर विश्व हिंदू परिषद के शरद शर्मा ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए आभार प्रकट किया है और कहा है कि सामाजिक समन्वय का उदाहरण है मुस्लिम बंधु का धनराशि समर्पण।
ये धर्म से मुस्लिम हो सकते हैं,परंतु पूर्वज तो इनके भी राम ही हैं। ये बात हम सभी को समझना होगा,राम ही इस देश के मेरूदण्ड हैं। जिनके स्मरण मात्र से स्वयं और समाज का कल्याण सुनिश्चित है। बीएचपी ने कहा कि मुस्लिम कैदी जियाउल हसन की स्वाप्रेणा इसी लिये जगी और उसने अपने जेल में कमाई धनराशि राम को समर्पित कर दिया।

anita
anita
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles