35.6 C
Delhi
Sunday, April 28, 2024

बर्खास्त भाजपा प्रवक्ता नुपुर शर्मा के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन पर हुए उपद्रव के मामले में अब तक 400 से ज्यादा गिरफ्तार

बीते शुक्रवार को नमाज के बाद बर्खास्त भाजपा प्रवक्ता नुपुर शर्मा के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन के नाम पर हुए उपद्रव के मामले में पुलिस ने अब तक 400 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उत्तर प्रदेश पुलिस ने अब तक 316 लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं, पश्चिम बंगाल के हावड़ा और मुर्शिदाबाद में अब तक 100 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

उत्तर प्रदेश में अधिकारियों ने दूसरे दिन यानी रविवार को भी आरोपियों के “अवैध” घरों को तबाह किया। वहीं, पश्चिम बंगाल के नदिया जिले के बेथुआडहरी रेलवे स्टेशन पर रविवार शाम लोगों के एक समूह ने एक लोकल ट्रेन पर हमला बोल दिया। बताया जा रहा है कि हमले में ट्रेन को काफी नुकसान पहुंचा। साथ ही हिंसा और विरोध की छिटपुट घटनाएं हुईं, जबकि हावड़ा और मुर्शिदाबाद जिलों के कुछ हिस्सों में निषेधाज्ञा जारी रही।

उत्तर प्रदेश में विरोध-प्रदर्शन के नाम पर हुए उपद्रव में पुलिस ने अब तक 316 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सबसे अधिक 92 लोगों को प्रयागराज से गिरफ्तार किया गया है। वहीं सहारनपुर से 79 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि शुक्रवार को नमाज के बाद कुल नौ जिलों में माहौल खराब करने की कोशिश की गई थी। इसमें प्रयागराज में चार मोटरसाइकिल और एक पीएसी के ट्रक में आग लगा दी थी व एक अन्य मोटर साइकिल को क्षतिग्रस्त कर दिया गया था।

वहीं सहारनपुर में दो गाड़ियों को पलट दिया गया था। इस दौरान 13 पुलिसकर्मी घायल हो गए। जिसमें प्रयागराज में तीन पुलिसकर्मी और पुलिस व प्रशासन के अधिकारी घायल हो गए थे। अम्बेडकरनगर में उपद्रव के दौरान आठ पुलिसकर्मी और मुरादाबाद में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। इन मामलों में कार्रवाई करते हुए अब तक 316 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

सहारनपुर और प्रयागराज के अलावा हाथरस से 51, मुरादाबाद से 35, अम्बेडकरनगर से 34, फिरोजबाद से 15, अलीगढ़ से छह और जालौन से चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक एफआईआर लखीमपुर में भी दर्ज की गई है, लेकिन अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

बता दें कि टीवी चैनल पर डिबेट के दौरान भाजपा प्रवक्ता नुपुर शर्मा द्वारा हजरत मोहम्मद के बारे में आपत्तिजनक शब्द कहे जाने के विरोध में प्रदेश के अलग-अलग जिलों में प्रदर्शन हुए हैं। तीन जून को कानपुर से इसकी शुरुआत हुई थी। उसके बाद 10 जून को शुक्रवार की नमाज के बाद नौ अन्य जिलों में भी प्रदर्शन हुए।

anita
anita
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles