36.1 C
Delhi
Wednesday, May 8, 2024

भारत के पहले राष्ट्रीय डेटाबेस ई-श्रम पोर्टल पर 4 करोड़ से अधिक असंगठित श्रमिकों ने कराया रजिस्ट्रेशन

श्रम एवं रोजगार मंत्रालय द्वारा दो माह पूर्व शुरू किये गए ई-श्रम पोर्टल पर असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के पंजीकरण की संख्या 4 करोड़ से अधिक हो गई है। दो माह से भी कम समय में 4 करोड़ से अधिक असंगठित कामगार इस पोर्टल पर पंजीकरण करा चुके हैं। श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने बीते रविवार, 17 अक्टूबर को इस बात की जानकारी दी। बताना चाहेंगे कि इस पोर्टल पर पंजीकरण कराने से असंगठित श्रमिकों को सरकार की योजनाओं का लाभ सरलता से मिलेगा। इस पोर्टल पर 16 वर्ष से ऊपर और 60 वर्ष से नीचे की उम्र वाला कोई भी श्रमिक अपना रजिस्ट्रेशन करा सकता है।

क्या होगा लाभ?

ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण के बाद असंगठित श्रमिकों को एक डिजिटल ई-श्रम कार्ड प्राप्त होगा और वे पोर्टल या मोबाइल ऐप के माध्यम से अपने प्रोफाइल/विवरण को अपडेट कर सकते हैं। उनके पास एक सार्वभौमिक खाता संख्या (ई-श्रम कार्ड पर) होगी, जो पूरे देश में स्वीकार्य होगी और उन्हें सामाजिक सुरक्षा लाभ प्राप्त करने के लिए विभिन्न स्थानों पर पंजीकरण कराने की आवश्यकता नहीं होगी।

ऐसे में, यदि कोई कर्मचारी ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकृत है और किसी दुर्घटना का शिकार हो जाता है, तो वह मृत्यु या स्थायी विकलांगता पर 2.0 लाख रुपये और आंशिक विकलांगता पर 1.0 लाख रुपये प्राप्‍त करने का पात्र होगा।

ये राज्य रहे अव्वल

इस विषय पर जानकारी देते हुए श्रम मंत्रालय ने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों जैसे- कपड़ा, मैन्युफैक्चरिंग, मसलन निर्माण, मत्स्य पालन, सड़कों पर रेहड़ी लगाने वाले, घर का कामकाज करने वाले, कृषि और संबद्ध क्षेत्रों से जुड़े लोग इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करा रहे हैं। इस पोर्टल पर 4.09 करोड़ श्रमिकों ने अब तक अपना रजिस्ट्रेशन करा लिया है। इनमें से 50.02 फीसदी महिलाएं और 49.98 फीसदी पुरुष कामगार हैं। आंकड़ों के अनुसार पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, बिहार और मध्य प्रदेश से पोर्टल पर सबसे ज्यादा रजिस्ट्रेशन हो रहा है।

कैसे करा सकते हैं रजिस्ट्रेशन

ऑनलाइन पंजीकरण के लिए श्रमिक मोबाइल ऐप या वेबसाइट ( http://eshram.gov.in) का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा श्रमिक साझा सेवा केंद्रों, चुनिंदा डाकघरों, राज्य सेवा केंद्र, श्रम सुगमता केंद्र, डिजिटल सेवा केंद्रों पर जाकर भी अपना पंजीकरण करा सकते हैं।

anita
anita
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles