35.6 C
Delhi
Sunday, April 28, 2024

भोजपुर में दहेज की मांग पूरी नही होने पर विवाहिता की हत्या

भोजपुर में दहेज की मांग पूरी नही होने पर विवाहिता की हत्या कर शव गायब कर दिया गया। मृतक महिला के माता-पिता शव को गंगा किनारे ढूढ़ते रहे लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चल सका। पुलिस को भी हत्या कर गंगा नदी में शव को खपाने की भनक लगी। इसके लिए पुलिस ने भी कई घाटों पर छापेमारी किया लेकिन लाश का कोई पता नही चल पाया। मामला शाहपुर थाना क्षेत्र के कारनामेपुर ओपी अन्तर्गत ईश्वरपुरा गांव की है। मृतका मूल रूप से रोहतास जिले के बिक्रमगंज बलुआही गांव निवासी बिरेंद्र सिंह की 22 वर्षीय पुत्री लवली कुमारी है।

बुलेट की थी मांग परिजन बताते हैं कि लवली की शादी 11 दिसंबर 2020 को भोजपुर जिले के कारनामेपुर ओपी अन्तर्गत ईश्वरपुरा गांव निवासी राम अवतार सिंह के पुत्र जयगोविंद सिंह उर्फ भुटेली सिंह के साथ हिंदू रीति रिवाज के अनुसार पूरे धूमधाम से हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद तक सबकुछ ठीक ठाक चल रहा था। इसके बाद विवाहिता के पति और सास ससुर के साथ भैसूर, जेठानी, देवर और ननद के द्वारा उससे बुलेट की मांग कर प्रताड़ित करते हुए मारपीट की जाने लगी। लवली ने पति के द्वारा की जा रही बुलेट की मांग की जानकारी कई बार अपने मायके वालों को दिया. लेकिन गरीबी के कारण मायके वाले ससुराल पक्ष के लोगों के बुलेट के मांग को पूरा नहीं कर सके। बुलेट नहीं मिलने पर लवली के साथ कई बार मारपीट भी की गई जिसको ले कर सामाजिक रूप से कई बार समझौता भी हुए थे।

16 फरवरी को लवली कुमारी हत्या हो गई लेकिन इसकी भनक उसके मायके वालों तक भी नहीं लगने दिया। साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से उसके शव को भी ठिकाने लगा दिया। किसी तरह घटना की जानकारी जैसे ही मृतका के मायके वालों को मिली, उन लोगों ने इसकी तत्काल सूचना कारनामेपुर ओपी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस लवली के ससुराल पहुंची लेकिन वहां पूरा घर खाली पड़ा था। घर में कोई नहीं था। पुलिस और लवली के मायके वालों ने शव को खोजने का काफी प्रयास किया लेकिन शव का कहीं कुछ पता नहीं चल सका।

घटना के बाद लवली के पिता बिरेंद्र सिंह ने कारनामेपुर ओपी में लवली के पति जयगोविंद सिंह उर्फ भूटेली सहित 8 लोगों पर दहेज के लिए हत्या कर साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव को गायब करने का प्राथमिकी दर्ज कराई। फिलहाल पुलिस ने शव को तलाशने के साथ-साथ दहेज हत्याकांड में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार करने में जुटी हुई है।

anita
anita
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles