29 C
Delhi
Wednesday, May 8, 2024

36 दिन से धरने पर बैठे त्यागी भूमिहार ब्राह्मण समाज मोर्चा के नेता मांगेराम त्यागी ने धरना जारी रखने का किया ऐलान

मेरठ में कमिश्नरी स्थित चौधरी चरण सिंह पार्क में 36 दिन से धरने पर बैठे त्यागी भूमिहार ब्राह्मण समाज मोर्चा के नेता मांगेराम त्यागी ने एलान किया है कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी तो 2024 के लोकसभा चुनाव तक धरना जारी रहेगा। समाज चुनाव में सरकार का बहिष्कार करेगा।

किसान नेता एवं त्यागी भूमिहार ब्राह्मण समाज मोर्चा के त्यागी ने कहा कि 24 मार्च से उनका चौधरी चरणसिंह पार्क में धरना चल रहा है। उन्होंने कहा कि गौतमबुद्घनगर की ओमेक्स सोसाइटी में हुए प्रकरण में जिस तरह से श्रीकांत त्यागी पर गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है, वह गलत है। उनकी पत्नी अनु त्यागी को जिन पुलिसकर्मियों और अधिकारियों ने अवैध रूप से हिरासत में रखा, उन पर आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

उन्होंने कहा कि अगर श्रीकांत के घर के बाहर लगे पौधे अवैध थे तो पूरी सोसाइटी में पौधे कैसे लगे हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों ने योगी आदित्यनाथ के चेहरे को देखते हुए वोट दिया था। सांसद महेश शर्मा और सांसद राजेंद्र अग्रवाल जैसे नेता भाजपा को बड़ा नुकसान पहुंचा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि ये लोग मुख्यमंत्री तक असलियत नहीं पहुंचने देना चाहते हैं। इसी वजह से अनु त्यागी को मुख्यमंत्री से मिलने नहीं दिया गया। त्यागी ने कहा कि प्रकरण की सीबीआई जांच कराई जाए। सांसद महेश शर्मा का अस्पताल सड़क के दोनों तरफ है, बीच में टनल बनाई हुई है। इस अवैध निर्माण को क्यों नहीं ध्वस्त किया गया है

गणेशपुर गांव में गुरुवार को त्यागी समाज की बैठक हुई। इसमें किसान नेता मांगेराम त्यागी ने भाजपा सरकार में समाज की उपेक्षा हो रही है। निकाय चुनाव और लोकसभा चुनाव में पार्टी को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।

उन्होंने कहा कि त्यागी समाज की ओर से निकाय चुनाव में अपने प्रत्याशी उतारे जाएंगे। नोएडा प्रकरण पर कहा कि समाज के लोगों द्वारा लगाए गए पौधों को पुलिस ने उखाड़ने की कोशिश की। जब इसका विरोध किया गया तो पुलिस ने ही समाधान निकाला।

श्रीचंद त्यागी ने कहा कि समाज अपने हक की लड़ाई लड़ने के लिए तैयार है। इस अवसर पर ग्राम प्रधान आशु त्यागी, सुखबीर त्यागी, गौरीशंकर, सुनील त्यागी, जितेंद्र त्यागी, कमल त्यागी, कुलदीप जॉनी मौजूद रहे।

anita
anita
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles