29 C
Delhi
Wednesday, May 8, 2024

मध्य प्रदेश : 35 वर्षीय महिला ने 16 साल के नाबालिग के साथ किया यौन शोषण ,पति ने बच्चे को रेप केस में फंसाने की दी धमकी

मध्य प्रदेश में एक 35 वर्षीय महिला द्वारा 16 साल के नाबालिग लड़के के साथ यौन शोषण किए जाने का मामला सामने आया है। राजगढ़ जिले की पुलिस ने बताया कि न सिर्फ महिला ने बच्चे का यौन शोषण किया बल्कि महिला के पति और सास-ससुर ने बच्चे को रेप केस में फंसाने की धमकी भी दी। पुलिस ने आरोपी महिला और उसके परिवार को गिरफ्तार कर लिया है।

राजगढ़ पुलिस ने जहां महिला को पोक्सो ऐक्ट की धारा 5/6 के तहत अरेस्ट किया है तो वहीं पति, सास-ससुर को धारा 384 और 427 के तहत गिरफ्तार किया गया है।

राजगढ़ के एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया, ‘महिला ने अपने ही गांव में रहने वाले नाबालिग लड़के का दो बार यौन शोषण किया। 27 नई को महिला के पति और सास-ससुर को इस बारे में पता लगा। उन्होंने लड़के के परिवार से 1 लाख रुपये मांगे और फर्जी रेप केस में फंसाने की धमकी भी दी। लड़के के परिवार ने जब पैसे देने से इनकार कर दिया तो महिला के पति और ससुर ने उसके खेत में लगे पपीते के पेड़ काट डाले।’

इससे परेशान होकर नाबालिग लड़के ने राजगढ़ चाइल्ड लाइन को सूचित किया। चाइल्डलाइन राजगढ़ काउंसलर मनीष दांगी ने लड़के की काउंसलिंग की और सोमवार को पुलिस को इस बारे में सूचित किया।

दांगी ने बताया, ‘इस पूरे वाकये से नाबालिग लड़का अवसाद में था। उसे बदनामी का डर था, इस कारण उसने यह बात किसी को नहीं बताई थी। महिला के परिवार ने जब उसके परिवार को प्रताड़ित करना शुरू किया तो लड़के ने हिम्मत जुटा कर हमें सूचित किया। हम अभी भी उसकी काउंसलिंग कर रहे हैं।’

anita
anita
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles