21.1 C
Delhi
Thursday, May 2, 2024

LIVE: PM मोदी बोले- दो सीट और दो कमरों से चलती थी BJP, आज देश के हर कोने तक पहुंची

बिहार में सत्ता विरोधी लहर और विपक्ष की कड़ी चुनौती को पार करते हुए नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले एनडीए ने बिहार में बहुमत का जादुई आंकड़ा हासिल हासिल कर लिया। सत्तारूढ़ गठबंधन ने बिहार विधानसभा की 243 सीटों में से 125 सीटों पर जीत हासिल की, जबकि विपक्षी महागठबंधन ने 110 सीटें जीतीं। इसके साथ की कुमार के लगातार चौथी बार मुख्यमंत्री बनने की राह साफ हो गई है। हालांकि, इस बार उनकी पार्टी जदयू को 2015 जैसी सफलता नहीं मिली है। जेडीयू को 2015 में मिली 71 सीटों की तुलना में इस बार 43 सीटें ही मिली हैं। उस समय कुमार ने लालू प्रसाद की आरजेडी और कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव जीता था। बिहार में चुनावी नतीजों के आने के बाद बीजेपी के दिल्ली दफ्तर में भी जश्न शुरू हो गया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता दफ्तर पहुंचकर जीत की खुशियां मना रहे हैं

नौजवानों को सबसे ज्यादा भरोसा बीजेपी पर: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ”देश का विकास, राज्य का विकास, आज सबसे बड़ी कसौटी है और आने वाले समय में भी यही चुनाव का आधार रहने वाला है। जो लोग ये नहीं समझ रहे, इस बार भी उनकी जगह-जगह जमानत जब्त हो गई है। आज देश के नौजवानों को सबसे ज्यादा भरोसा किसी पर है तो वो भाजपा है। दलितों-पीड़ितों-शोषितों की अगर कोई आवाज है, तो वो भाजपा है। देश के मध्यम वर्ग के सपनों को पूरा करने के लिए कोई दिन-रात प्रयास कर रहा है, तो वो भाजपा है।”

चुनावी जीत पर पीएम मोदी ने किया संबोधित

पीएम मोदी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पूर्व में जीती, मणिपुर में कमल का झंडा फहरा दिया।भारतीय जनता पार्टी पश्चिम में जीती, गुजरात में जीती। भाजपा को उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में विजय प्राप्त हुई। भाजपा को दक्षिण में कर्नाटक-तेलंगाना में सफलता मिली।

दो सीट और दो कमरों से चलती थी बीजेपी: मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, ”कोरोना के इस संकट काल में ये चुनाव कराना आसान नहीं था। लेकिन हमारी लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं इतनी सशक्त हैं, पारदर्शी हैं, कि इस संकट के बीच भी उन्होंने इतना बड़ा चुनाव कराकर दुनिया को भी भारत के ताकत की पहचान करा दी है।” उन्होंने कहा, ”दो सीटों और दो कमरों से बीजेपी चला करती थी और आज देश के हर कोने तक पहुंच गई है।”

सभी की नजरें टीवी, सोशल मीडिया पर: मोदी

पीएम मोदी ने कहा, ”चुनाव भले ही कुछ सीटों और कुछ क्षेत्रों पर हुआ हो लेकिन कल सुबह से लेकर देर रात तक पूरे देश की नजरें टीवी, सोशल मीडिया और चुनाव आयोग की वेबसाइट पर थीं। लोकतंत्र के प्रति हम भारतीयों की जो आस्था है उसकी मिशाल पूरी दुनिया में कहीं नहीं मिलती।”

anita
anita
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles