32.1 C
Delhi
Thursday, March 28, 2024

पंजाब-हरियाणा और चंडीगढ़ में आज हल्की तो पांच जनवरी को हो सकती तेज बरसात: मौसम विभाग की हिदायत

पश्चिमी विक्षोभ के कारण चार से छह जनवरी तक पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ का मौसम प्रभावित रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार पांच जनवरी को चंडीगढ़ के साथ पंजाब व हरियाणा के कई जिलों में तेज बारिश हो सकती है। इसके लिए चेतावनी भी जारी कर दी गई है। मौसम विभाग के अनुसार चार जनवरी को चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश व गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

पांच जनवरी को हरियाणा में अधिकांश स्थानों पर मध्यम से तेज बारिश हो सकती है, जबकि पंजाब के उत्तरी भागों में छिटपुट स्थानों पर भारी वर्षा की भी संभावना है। पंजाब और हरियाणा के उत्तरी, पश्चिमी और दक्षिण-पश्चिमी हिस्सों में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ आंधी, बिजली और ओलावृष्टि होने की संभावना है। इसके बाद एक और तीव्र पश्चिमी विक्षोभ के छह जनवरी की रात से उत्तर पश्चिमी भारत को प्रभावित करने की संभावना है। इसके प्रभाव में 7 से 8 जनवरी के दौरान चंडीगढ़ सहित पंजाब और हरियाणा में फिर से बारिश हो सकती है। इस अवधि के दौरान चंडीगढ़ सहित दोनों राज्यों में कई स्थानों पर गरज के साथ आंधी और बिजली गिरने की भी संभावना है।

मौसम विभाग की हिदायत
सावधानी से गाड़ी चलाएं
कटी हुई फसल को सुरक्षित स्थान पर रखें
सिंचाई, उर्वरकों और कीटनाशकों के प्रयोग से बचें
गरज व ओलावृष्टि की घटना के दौरान बाहर जाने से बचें
गरज व बिजली के दौरान पेड़ों के नीचे खड़े न हों
जलाशयों के पास न जाएं

 

anita
anita
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles