30.6 C
Delhi
Thursday, May 2, 2024

कालीचरण महाराज ठाणे पुलिस की गिरफ्त में, रायपुर जेल से हिरासत में लिया गांधीजी के खिलाफ दिया था अभद्र भाषण

हिंदूवादी नेता कालीचरण महाराज को अब महाराष्ट्र की ठाणे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें छत्तीसगढ़ की रायपुर जेल से ठाणे पुलिस ने गिरफ्तार किया। उन्हें ठाणे लाया जा रहा है, जहां शाम तक कोर्ट में पेश किया जाएगा।उन पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रति अभद्र शब्दों के इस्तेमाल व अभद्र भाषण देने का आरोप है।

छत्तीसगढ़ व महाराष्ट्र समेत कई राज्यों की पुलिस ने कालीचरण महाराज के खिलाफ केस दर्ज किया है। महाराज को ठाणे पुलिस ने रायपुर से बुधवार रात गिरफ्तार किया। वहां वह इसी तरह के मामले में जेल में बंद थे। उन्हें ट्रांजिट रिमांड पर ठाणे लाया जा रहा है।

कालीचरण महाराज ने रायपुर में धर्म संसद में महात्मा गांधी के खिलाफ कथित रूप से अपमानजनक टिप्पणी की थी। ठाणे के नौपाड़ा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि उसे ट्रांजिट रिमांड पर ठाणे लाया जा रहा है और गुरुवार शाम तक स्थानीय अदालत में पेश किया जाएगा।
इससे पहले, पिछले साल 26 दिसंबर को छत्तीसगढ़ की राजधानी शहर में आयोजित एक कार्यक्रम में महात्मा गांधी के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणियों के लिए रायपुर पुलिस ने कालीचरण महाराज को गिरफ्तार किया था। 12 जनवरी को, महाराष्ट्र के वर्धा में पुलिस ने इसी तरह के एक मामले में उसे गिरफ्तार किया था।

नौपाड़ा के पुलिस अधिकारी ने बताया कि महाराज के खिलाफ महाराष्ट्र के राकांपा नेता व मंत्री जितेंद्र अवाड़ ने केस दर्ज कराया है। इसके पहले महाराष्ट्र की पुणे पुलिस ने भी कालीचरण महाराज को गिरफ्तार किया था। पुणे पुलिस ने ‘शिव प्रताप दिन’ कार्यक्रम के दौरान 19 दिसंबर 2021 को भड़काने वाला भाषण देने के आरोप में पकड़ा था। यह कार्यक्रम 1659 में शिवाजी महाराज द्वारा आदिलशाही के कमांडर अफजल खान के वध की याद में मनाया गया था।

anita
anita
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles