जम्मू संभाग की जिला रामबन में सोमवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह रामबन जिले के उखराल के मालीगाम में एक वाहन सड़क से फिसल कर हादसे का शिकार हो गया। इससे चार लोगों की मौत हो गई और तीन घायल हो गए
दुर्घटना का पता चलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस को भी सूचित किया गया। पुलिस ने तुरंत बचाव अभियान शुरू किया। सूत्रों के अनुसार, दुर्घटनास्थल से चार शव बरामद किए गए। तीन घायलों को पीएचसी उखरॉल में स्थानांतरित कर दिया गया है।