33.1 C
Delhi
Saturday, April 27, 2024

IPL FINAL: मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 5 विकेट से हराकर जीता रिकॉर्ड पांचवां IPL खिताब

यूएई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को हराकर रिकॉर्ड पांचवां आईपीएल खिताब अपने नाम कर लिया है। दिल्ली के कप्तान श्रेयस अय्यर ने मुंबई के खिलाफ इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। उनका यह फैसला गलत साबित हुआ और टीम ने 22 रनों पर ही तीन विकेट गंवा दिए थे, लेकिन इसके बाद कप्तान श्रेयस अय्यर और विकेटकीपर ऋषभ पंत की फिफ्टी के दम पर टीम ने मुंबई इंडियंस के सामने जीत के लिए 157 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा। दिल्ली से मिले 157 रनों के लक्ष्य के जवाब में मुंबई इंडियंस की शुरुआत अच्छी रही। टीम की ओर से कप्तान रोहित शर्मा ने सर्वाधिक 68 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली। उनके अलावा ईशान किशन ने 33 रन बनाए। दिल्ली की तरफ से एनरिच नॉर्ट्जे ने दो जबकि कगिसो रबाडा और मार्कस स्टोइनिस ने एक-एक विकेट लिया।  

-कप्तान रोहित शर्मा ने खेली कप्तारी पारी, मुंबई ने दिल्ली को पांच विकेट से हराया

मुंबई इंडियंस की टीम ने दुबई में खेले गए फाइनल मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को पांच विकेट से हराकर अपना पांचवां खिताब जीत लिया है। टीम की तरफ से रोहित शर्मा ने सर्वाधिक 68 रन बनाए।

रोहित शर्मा की कप्तानी पारी, 15 ओवरों की समाप्ति पर टीम का स्कोर 126-2

ऐसा लग रहा है रोहित शर्मा ने अपनी फॉर्म फाइनल मुकाबले के लिए बचा कर रखी थी। उन्होंने इस मुकाबले में कमाल की बैटिंग करते हुए अब तक 66 रन बना लिए हैं। 15 ओवरों की समाप्ति पर टीम का स्कोर इस समय 126-2 है। उनके साथ ईशान किशन 12 गेंदों पर 17 रन बनाकर खेल रहे हैं।

-लक्ष्य की ओर आसानी से बढ़ रही मुंबई इंडियंस, 10 ओवरों की समाप्ति पर टीम का स्कोर 88-1

क्विंटन डिकॉक का विकेट गंवाने के बाद भी मुंबई इंडियंस आसानी के साथ लक्ष्य की ओर बढ़ रही है। 10 ओवरों की समाप्ति पर टीम ने एक विकेट खोकर 88 रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा अपनी फिफ्टी के काफी नजदीक हैं। उनके साथ सूर्यकुमार यादव 18 रन बनाकर खेल रहे हैं। टीम को यहां से जीत के लिए 60 गेंदों में 69 रनों की जरूरत है।

-मुंबई के ओपनरों ने दिखाया शानदार खेल, 5 ओवरों की समाप्ति पर टीम का स्कोर 58-1

मुंबई ने दिल्ली से मिले 157 रनों के लक्ष्य के जवाब में शानदार शुरुआत करते हुए पांच ओवर पूरे होने से पहले ही स्कोर 50 के पार कर दिया। टीम को यहां तक पहुंचाने में रोहित शर्मा और क्विंटन डिकॉक का अहम योगदान रहा। इस समय रोहित 14 गेंदों में 23 रन जबकि सूर्यकुमार यादव 4 गेंदों पर 11 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

-श्रेयस अय्यर ने खेली कप्तानी पारी, दिल्ली ने मुंबई के सामने जीत के लिए रखा 157 रनों का लक्ष्य

दिल्ली कैपिटल्स ने शुरुआती झटकों से उबरते हुए मुंबई इंडियंस के सामने जीत के लिए 157 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर रखा है। उनकी गेंदबाजी को देखते हुए यह रोमांचक मैच बन सकता है। दिल्ली की ओर से कप्तान श्रेयस अय्यर ने सर्वाधिक 65 रन बनाए। इसके अलावा ऋषभ पंत ने भी 56 रनों की आकर्षक पारी खेली।

-नाथन कूल्टर नाइल ने तोड़ी बड़ी साझेदारी, 15 ओवरों की समाप्ति पर टीम का स्कोर 118-3

मुंबई के तेज गेंदबाज नाथन कूल्टर नाइल ने शानदार गेंदबाजी करते हुए ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर के बीच बड़ी साझेदारी को तोड़ा। उन्होंने 56 रन बनाकर खेल रहे ऋषभ पंत को पवेलियन भेजा। पंत-अय्यर ने चौथे विकेट के लिए 96 रन जोड़े। 15 ओवरों की समाप्ति पर टीम का स्कोर 118-4 है। इस समय श्रेयस अय्यर 34 गेंदों पर 42 रन बनाकर खेल रहे हैं। नए बल्लेबाज शिमरोन हेटमायर हैं।

-ऋषभ पंत के साथ श्रेयस अय्यर ने संभाली पारी, 10 ओवरों की समाप्ति पर टीम का स्कोर 75-3

खराब शुरुआत से उबरते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने कप्तान श्रेयस अय्यर और विकेटकीपर ऋषभ पंत की शानदार बल्लेबाजी के दम पर मुंबई इंडियंस के खिलाफ जबरदस्त वापसी कर ली है। 10 ओवरों की समाप्ति पर टीम का स्कोर 75-3 है। इस समय पंत 20 गेंदों पर 32 रन जबकि कप्तान अय्यर 22 गेंदों पर 26 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

-मुंबई के खिलाफ दिल्ली की हालत खस्ता, 5 ओवरों की समाप्ति पर टीम का स्कोर 35-3

मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 ओवरों में ही दिल्ली कैपिटल्स के तीन विकेट झटक लिए हैं। टीम के लिए ट्रेंट बोल्ट ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन में से दो विकेट लिए। इसमें मैच की पहली ही गेंद पर मार्कस स्टोइनिस का बड़ा विकेट भी शामिल है। इसके अलावा एक विकेट स्पिनर जयंत यादव ने भी झटका। दिल्ली की ओर से शिखर धवन ने 13 गेंदों पर 15 और अजिंक्य रहाणे ने 4 गेंदों पर 2 रन बनाए। 

यहां देखें दोनों टीमों का हेड टू हेड 

दोनों ही टीमों के बीच आईपीएल में अबतक 27 मैच खेले गए हैं, जिसमें से 15 में जीत मुंबई इंडियंस के हाथ लगी है, जबकि 12 मुकाबलों में दिल्ली कैपिटल्स ने जीत हासिल की है। इस सीजन दोनों टीमों के बीच तीन मैच खेले गए है और तीनों ही मैचों में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली को शिकस्त दी है। साल 2019 में मुंबई और दिल्ली के बीच दो मैच खेले गए थे, जिसमें से दोनों ही टीमों ने एक-एक मैच में जीत दर्ज की थी। साल 2018 में दोनों टीमों के बीच दो मैच हुए और दोनों में ही दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई को हार का स्वाद चखाया

anita
anita
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles