30.1 C
Delhi
Wednesday, May 1, 2024

भारत को हॉकी विश्वकप के क्वार्टर फाइनल में सीधे प्रवेश के लिए आज वेल्स पर बड़ी जीत दर्ज करनी होगी।

भारत को हॉकी विश्वकप के क्वार्टर फाइनल में सीधे प्रवेश के लिए गुरुवार (19 जनवरी) को वेल्स पर बड़ी जीत दर्ज करनी होगी। पूल डी में भारत और इंग्लैंड के चार-चार अंक हैं, लेकिन इंग्लैंड ज्यादा गोल करने की वजह से शीर्ष पर है। इसके साथ ही इंग्लैंड भी अपने अंतिम मुकाबले में स्पेन पर जीत दर्ज कर पूल डी में शीर्ष पर बने रहने का प्रयास करेगा। यह मैच शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा।

भारत ने अपने पहले मैच में स्पेन को 2-0 से हराया था, जबकि दूसरा मुकाबला इंग्लैंड के साथ गोल रहित ड्रॉ खेला। इंग्लैंड ने अपने पहले मैच में वेल्स पर 5-0 की जीत दर्ज की थी। तीसरे स्थान पर चल रहे स्पेन ने वेल्स को 5-1 से हराया था। इस पूल में अंतिम स्थान पर चल रहे वेल्स को छोड़कर शेष तीनों देश अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंचने के दावेदार हैं। विश्वकप में खेल रही 16 देशों की टीमों को 4-4 के पूल में बांटा गया है। प्रत्येक पूल के पहले नंबर की टीम को सीधे अंतिम आठ का टिकट मिलेगा। शेष चार टीमें क्रॉस ओवर के जरिये क्वार्टर फाइनल में पहुंचेंगी।भारत के लिए अंतिम आठ में पहुंचने की संभावनाएंभारत वेल्स को हरा दे और स्पेन व इंग्लैंड का मैच ड्रॉ हो जाए, तो सात अंकों के साथ भारत पहले नंबर पर पहुंच जाएगा।भारत और इंग्लैंड दोनों जीत जाएं या दोनों के मुकाबले ड्रॉ रहें, तब जिसके गोल ज्यादा होंगे, वह पहले स्थान पर रहेगा।स्पेन इंग्लैंड को हरा दे। वेल्स भारत को ड्रॉ पर रोक दे या हरा दे, तब स्पेन शीर्ष पर पहुंच जाएगा।पेनाल्टी कॉर्नर को बदलना होगा गोल मेंपिछले दो मैचों में भारत को नौ पेनाल्टी कॉर्नर मिले। इनमें से सिर्फ एक पर स्पेन के खिलाफ गोल हुआ था। वहीं, इंग्लैंड के खिलाफ मिले चारों पेनाल्टी कॉर्नर पर गोल नहीं हो सके। हालांकि इंग्लैंड के खिलाफ भारत की रक्षापंक्ति ने अच्छा प्रदर्शन किया था। इंग्लैंड को मिले आठ पेनाल्टी कॉर्नर भारतीय टीम ने नाकाम किए थे।टोक्यो ओलंपिक में कांस्य और राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीतने से उत्साहित भारतीय टीम के पास अपने घर में इस बार विश्वकप जीतने का सुनहरा मौका है। स्टार ड्रैग फ्लिकर कप्तान हरमनप्रीत पेनाल्टी कॉर्नर पर गेंद को नियंत्रित करने में चूक रहे हैं। उन्हें और शेष खिलाड़ियों को आक्रामक रुख अपनाते हुए ज्यादा से ज्यादा गोल करने पर ध्यान देने की जरूरत है।वेल्स पर जीत का रिकॉर्ड 100 फीसदीभारत और वेल्स के बीच अब तक कुल तीन हॉकी मुकाबले हुए हैं। इनमें भारतीय टीम ने सभी मैच जीते हैं। भारत ने तीनों बार 2014, 2018 और 2022 में राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान वेल्स को हराया था। पिछले साल बर्मिंघम में भारत ने वेल्स पर 4-1 की जीत दर्ज की थी। विश्वकप में पहली बार दोनों देश आमने-सामने होंगे।

anita
anita
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles