वाराणसी में गंगा आरती की तरह राजधानी में यमुना आरती करने के लिए घाट तैयार हो गया है। यमुना नदी के किनारे बनाए गए वासुदेव घाट का मंगलवार को उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने उद्घाटन किया। इस परियोजना को यमुना नदी के बाढ़ के मैदानों को बहाल करने और पुनर्जीवित करने के लिए एक और मील का पत्थर माना जा रहा है।