30.1 C
Delhi
Sunday, May 5, 2024

दिल्ली : तलाकशुदा महिला ने स्थानीय नेता पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया

राजधानी दिल्ली के केएन काटजू मार्ग इलाके में एक तलाकशुदा महिला ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगायाहै। आरोपी राजनीतिक पार्टी का स्थानीय नेता है। पुलिस को दिए गए बयान में महिला ने यह आरोप लगाया है कि नेता ने उसका अश्लील वीडियो बनाया और उसे सार्वजनिक करने की धमकी देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। विरोध करने पर वह महिला और उसके बेटे की हत्या करने की धमकी देता था। बहरहाल पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर जाचं आरंभ कर दी है।

आरोपी रोहिणी, सेक्टर-16 में रहता है। उसकी करीब चार साल पहले महिला से मुलाकात हुई थी। उसने खुद को तलाक शुदा बताकर शादी करने के बहाने महिला से नजदीकी बढ़ाई। महिला का आरोप है कि वह झांसे में आकर वह अपने 15 साल के बेटे सहित आरोपी के साथ रहने लगी। आरोपी के दो बच्चे थे। चार साल तक तो सबकुछ ठीक-ठाक चलता रहा। लेकिन गत 15 फरवरी को पता चला कि वह एक अन्य महिला से शादी करने की तैयारी में है।

इस पर पीड़ित महिला ने विरोध किया तो वह उसे धमकाने लगा। इतना ही नहीं वह उसकी अश्लील वीडियो को सोशल मीडिया पर सार्वजनिक करने की धमकी देने लगा रहा था। फिर परेशान होकर महिला ने 16 मार्च को इस संबंध में पुलिस से शिकायत की। बहरहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

anita
anita
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles