30.1 C
Delhi
Sunday, May 5, 2024

सीएसबीसी बिहार कांस्टेबल भर्ती का परिणाम जारी, इतने उम्मीदवार हुए चयनित

केंद्रीय कांस्टेबल चयन बोर्ड, बिहार (CSBC) ने बिहार कांस्टेबल भर्ती परीक्षा, 2020 के अंतिम परिणाम को जारी कर दिया है। परिणाम को बीते दिन शुक्रवार 02 सितंबर, 2022 को ऑनलाइन मोड में जारी किया गया है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपने परिणाम को केंद्रीय कांस्टेबल चयन बोर्ड, बिहार की आधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।

CSBC Bihar Constable Result: कब हुई पीईटी?
केंद्रीय कांस्टेबल चयन बोर्ड, बिहार द्वारा कांस्टेबल भर्ती के लिए शारीरिक परीक्षा का आयोजन 24 फरवरी से लेकर 8 अप्रैल, 2022 तक किया गया था। परीक्षा में कुल 34,090 उम्मीदवारों ने भाग लिया था। वहीं, कुल 18,323 अंतिम परिणाम में चयनित किए गए हैं।
CSBC Bihar Constable Result: मेरिट सूची जारी
बिहार कांस्टेबल भर्ती परीक्षा, 2020 की मेरिट सूची अब आधिकिरिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। मेरिट सूची में उम्मीदवारों के रोल नंबर दिए गए हैं। इसके साथ ही केंद्रीय कांस्टेबल चयन बोर्ड ने श्रेणी वार कटऑफ भी जारी कर दिए हैं। इसे आधिकारिक वेबसाइट पर चेक किया जा सकता है।

CSBC Bihar Constable Result: इतने उम्मीदवारों का होगा चयन
केंद्रीय कांस्टेबल चयन बोर्ड द्वारा आयोजित बिहार कांस्टेबल भर्ती के माध्यम से कुल 8415 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाना निर्धारित है। उम्मीदवारों का चयन लिखित, परीक्षा, पीएसटी और पीईटी के माध्यम से होगा।
CSBC Bihar Constable Result: कैसे चेक करें परिणाम?
सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर जाएं।

अब होम पेज पर दिखाई दे रहे कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
अब परिणाम आपके सामने की स्क्रीन पर पीडीएफ के रूप में प्रदर्शित हो जाएगा।
अब Ctrl + F की मदद से अपना रोल नंबर सर्च करें।
आगे की जरूरत के लिए परिणाम को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट भी निकलवा लें।

anita
anita
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles