37.1 C
Delhi
Friday, May 10, 2024

सर्दियों में लहसुन का सेवन स्वास्थ्य समस्याओं के लिए विशेष लाभदायक

हम सभी के घरों में लहसुन का सेवन वर्षों से किया जाता रहा है। भोजन के स्वाद को बढ़ाने से लेकर कई तरह के स्वास्थ्य लाभ के लिए लहसुन को बेहद फायदेमंद माना जाता है। प्राचीन चिकित्सा पद्धति में दवा के रूप में लहसुन का उपयोग वर्षों से किया जाता रहा है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक सर्दी, खांसी, उच्च रक्तचाप, गठिया, दांत दर्द, कब्ज और संक्रमण जैसी स्वास्थ्य समस्याओं में लहसुन के सेवन को काफी फायदेमंद माना जाता है। विशेषज्ञों की मानें तो सुबह खाली पेट लहसुन का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए विशेष लाभदायक हो सकता है।

आयुर्वेद विशेषज्ञों का मानना है कि लहसुन में कई ऐसे औषधीय गुण मौजूद होते हैं, जो शरीर को कई गंभीर बीमारियों से सुरक्षित रखने में सहायक हो सकते हैं। खाली पेट लहसुन की 4-5 कलियों का सेवन करना सेहत को अदुभुत लाभ दे सकता है। आइए इस बारे में आगे की स्लाइडों में विस्तार से जानते हैं।

कई पोषक तत्वों से होता है भरपूर
लहसुन कई प्रकार के पोषक तत्वों से भरपूर माना जाता है। आम मसालों की तुलना में इसमें कैलोरी कम होती है जबकि इसे विटामिन सी, विटामिन बी-6 और मैंगनीज से भरपूर माना जाता है। इसके अधिकांश स्वास्थ्य लाभ सल्फर यौगिकों के कारण होते हैं। लहसुन की कलियों को चबाने से यह यौगिक पाचन तंत्र और फिर पूरे शरीर में प्रवेश करता है। इसे सेहत के लिए विशेष लाभदायक माना जाता है।
विज्ञापन

इम्यूनिटी के लिए विशेष फायदेमंद
सुबह 4-5 लहसुन की कलियों को चबाने से आपकी इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद मिल सकती है। सर्दी के मौसम में शरीर को गर्म रखने में भी इसे फायदेमंद माना जाता है। लहसुन में ऐसे यौगिक होते हैं जो प्रतिरक्षा प्रणाली को मुक्त कणों और रोग पैदा करने वाले रोगजनकों से लड़ने में मदद करते हैं। लहसुन में एलिसिन होता है, जो आंतरिक रक्षा प्रणाली को बेहतर बनाता है।

आंत को रखता है स्वस्थ
आंत का स्वस्थ होना पाचन और वजन दोनों के लिए लाभदायक माना जाता है। आंत में गुड बैक्टीरिया की संख्या को बढ़ाने के लिए लहसुन से बेहतर कुछ नही है। आंतों का स्वस्थ रहना वजन घटाने की प्रक्रिया को तेज करता है और पेट से संबंधित समस्याओं जैसे दस्त और कब्ज को रोकने में भी सहायक है।
विज्ञापन

शरीर को करता है डिटॉक्स
शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने के लिए कच्चे लहसुन का सेवन काफी बेहतर माना जाता है। इसमें मौजूद सल्फहाइड्रील यौगिक शरीर से विषाक्त पदार्थों को निकालते हैं जिससे टाइफस, मधुमेह, अवसाद और कुछ प्रकार के कैंसर जैसी बीमारियों का जोखिम कम किया जा सकता है।

anita
anita
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles