नगालैंड वोखा जिले में रविवार दोपहर को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां मतदान और सुरक्षाकर्मियों को ले जा रही एक बस पहाड़ी से जंगल में गिर गई, जिससे चालक की मौत हो गई और 12 अन्य घायल हो गए। घायलों में झारखंड सशस्त्र पुलिस के आठ और नगालैंड सशस्त्र पुलिस का एक कर्मी शामिल है।
अधिकारियों के अनुसार, मतदान अधिकारी सनिस विधानसभा क्षेत्र के सुंग्रो सेक्टर में चुनाव ड्यूटी के लिए सुंग्रो जा रहे थे। दुर्घटना का स्पष्ट कारण अभी साफ नहीं है लेकिन यांत्रिक विफलता माना जा रहा है। घायलों को जिला अस्पताल वोखा पहुंचाया गया है। वोखा मुख्यालय से मतदान कर्मियों की नई टीम के साथ-साथ आरक्षित मतदान कर्मियों की मतदान सामग्री/मशीनरी रवाना कर दी गई है।
शनिवार को वाहन के गहरी खाई में गिरने से घायल हुए एक मतदान अधिकारी चेशम चंद्र मारक ने रविवार को अस्पताल में दम तोड़ दिया। उनके सिर पर गहरी चोट आई थी।वहीं अन्य घायलों का इलाज चल रहा है।